Move to Jagran APP

बरेली मेंं रिटायर्ड कर्नल ने शादी का झांसा देकर महिला सिंगर के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की

रिटायर कर्नल ने एक महिला गायक को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। आरोप है कि जब पीड़िता ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया। पीड़िता की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने रिटायर्ड कर्नल व उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sat, 03 Apr 2021 05:50 PM (IST)Updated: Sat, 03 Apr 2021 05:50 PM (IST)
बरेली मेंं रिटायर्ड कर्नल ने शादी का झांसा देकर महिला सिंगर के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की
पीड़िता की तहरीर पर आरोपित कर्नल व साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

बरेली, जेएनएन। रिटायर कर्नल ने एक महिला गायक को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। आरोप है कि जब पीड़िता ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया। पीड़िता की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने ग्राम मड सहारनपुर के रहने वाले रिटायर्ड कर्नल मोहर सिंह व उसके साथी एजाज नगर गौटिया बारादरी निवासी हामिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

पीड़िता बारादरी की रहने वाली है। वर्ष 2010 में एक सिंगिंग प्रोग्राम में मोहर सिंह से उसकी मुलाकात सहारनपुर में हुई। मोहर सिंह ने खुद को रिटायर्ड कर्नल बताया। इसके बाद कई बार मुलाकात हुई। आरोप है कि करीब चार वर्ष पूर्व मोहर सिंह ने अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध किया तो आरोपित ने शादी का झांसा दिया। इसके बाद मोहर सिंह ने बरेली में प्लाट खरीदा और मकान बनवाया। पीड़िता के मुताबिक, मकान बनवाने में 20 लाख रुपये की मदद उसने भी की। मकान बनने के बाद दोनों साथ रहने लगे। इसके बाद पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपित टालने लगा। धीरे-धीरे एक साल से अधिक का समय बीत गया। रिटायर्ड कर्नल पीड़िता से 20 लाख रुपये लेकर वापस घर जाने की बात कहने लगा। पीड़िता इस पर राजी नहीं हुई तो मोहर सिंह ने अपने साथी हामिद के माध्यम से 27 मार्च को उसे फोन कराया और हरिद्वार आने की बात कही। यहां शादी की पूरी रस्म अदायगी का आश्वासन दिया गया। 28 मार्च को जब पीड़िता पहुंची तो वहां दोनों नहीं पहुंचे। इसके बाद पीड़िता वापस बरेली पहुंची। आरोप लगाया कि दोनों आरोपित ने घर का सामान गायब कर दिया। विरोध पर फिर से दुष्कर्म का प्रयास किया। जैसे-तैसे वह जान बचाकर भागी। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.