UP Panchayat Chunav 2021 : बरेली में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 67 डमी कैंडीडेट ने भी भरा था नामांकन, इनके चुनाव मैदान से हटने के बाद जानें कुल कितने प्रत्याशी मैदान में बचे हैं
UP Panchayat Chunav 2021 कलक्ट्रेट में दाखिल जिला पंचायत के नामांकन पर्चों की स्क्रूटनी के बाद पांच पर्चें खारिज हुए थे। 914 की उम्मीदवारी बची रही। बुधवार की दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवारों को नाम वापसी का विकल्प दिया गया था। इसके बाद 67 डमी उम्मीदवार बाहर हो गए।
बरेली, जेएनएन। UP Panchayat Chunav 2021 : कलक्ट्रेट में दाखिल जिला पंचायत के नामांकन पर्चों की स्क्रूटनी के बाद पांच पर्चें खारिज हुए थे। 914 की उम्मीदवारी बची रही। बुधवार की दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवारों को नाम वापसी का विकल्प दिया गया था। इसके बाद 67 डमी उम्मीदवार चुनावी मैदान से बाहर हो गए। नामांकन वापस लेने के बाद जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 847 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। पंचायत चुनाव डमी कैंडीडेट हटने से जिला पंचायत चुनाव में राजनीतिक पार्टियों का दबदबा और बढ़ा है। बता दें कि जिला पंचायत सदस्य के लिए 919 नामांकन हुए थे। इसमें उम्र के दस्तावेजों मानकों पर खरे नहीं उतरने से पांच उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त हुए थे। बुधवार को 67 उम्मीदवारों ने पर्चे वापस लिए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि चुनाव में डमी कैंडीडेट खुद ही अपने नाम वापस लेते हैं। यह प्रक्रिया का हिस्सा है। जिला पंचायत सदस्य के लिए अब 847 उम्मीदवार मैदान में हैं।