Move to Jagran APP

2022 में सपा की सरकार बनी तो सलाखों के पीछे होंगे अपराधी : मनोज पांडेय

2022 में प्रदेश में सपा की सरकार बनी तो अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। प्रदेश में जंगलराज खत्म कर सुशासन कायम होगा। योगी सरकार में अपराधियों का भय खत्म हो गया है। कानून व्यवस्था बिगड़ने पर सपा के प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडे ने सरकार पर निशाना साधा।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 09:56 AM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 02:01 PM (IST)
2022 में सपा की सरकार बनी तो सलाखों के पीछे होंगे अपराधी : मनोज पांडेय
सपा की सरकार बनी तो सलाखों के पीछे होंगे अपराधी : मनोज पांडेय

बरेली, जेएनएन। 2022 में प्रदेश में सपा की सरकार बनी तो अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। प्रदेश में जंगलराज खत्म कर सुशासन कायम होगा। योगी सरकार में अपराधियों का भय खत्म हो गया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ने पर सपा के प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष व ऊंचाहार रायबरेली से विधायक मनोज पांडे ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। 

loksabha election banner

हरदोई जाते समय रामपुर रोड स्थित एक निजी संस्थान पहुंचे ऊंचाहार रायबरेली विधायक मनोज पांडेय का सपाइयों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में पिछले दिनों एक ब्राह्मण युवक को जलाकर मार दिया गया, गोंडा में एक पुजारी की हत्या हुई लेकिन सरकार मौन रही। प्रदेश में हो रही ब्राह्मणों की हत्या पर अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र पांडे ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपा।

इस दौरान जितेंद्र यादव, देवेंद्र, जय प्रकाश भास्कर, संजय गुप्ता, गजेंद्र पांडे, त्रिभुवन शर्मा, मयंक शुक्ला, महेश पाठक आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडे सपा के जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव की निजी संस्थान पर पहुंची। वहां पर उनका सपा कार्यकर्ताओं व अखिल ब्राह्मण समाज के लोगों ने स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.