पति ने महिला के नाजुक अंगों को पहुुंचाई चोट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
प्रेमनगर निवासी एक महिला 10 साल की बेटी के साथ अकेली रहती है। उसका पति से अलगाव हो चुका है। महिला ने बताया कि सोमवार को घर के अंदर लगा एसी खराब हो गया था। इस पर उसने एसी बनवाने के लिए मैकेनिक को बुलवाया था।
बरेली, जेएनएन। प्रेमनगर निवासी एक महिला 10 साल की बेटी के साथ अकेली रहती है। उसका पति से अलगाव हो चुका है। महिला ने बताया कि सोमवार को घर के अंदर लगा एसी खराब हो गया था। इस पर उसने एसी बनवाने के लिए मैकेनिक को बुलवाया था। आरोप है कि उसी समय पति भी कार से महिला के घर पहुंचा और दीवार कूदकर अंदर घुस आया और जमीन पर गिराकर महिला को पीटने लगा। इस दौरान उसने उसके नाजुक अंगों पर भी वार किया। जिससे वह घायल हो गई। जान बचाने के लिए वह बाथरुम में घुस गई तो आरोपित ने दरवाजा तोड़कर उन्हें फिर निकाल कर पीटा। उसी दौरान पुलिस पहुंची और आरोपित को थाने पकड़ कर लाई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सेंट्रल जेल के बार चाकू के साथ गिरफ्तार
बरेली, जेएनएन। इज्जतनगर पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर सेंट्रल जेल गेट पर खड़े एक संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चाकू निकला। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला आरोपित लूट करने की नियत से वहां खड़ा था। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अकरम निवास रहपुरा चौधरी बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।