पति बदनाम करने की धमकी देकर बनाता है अप्राकृतिक संबंध, महिला ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
दिए गए पत्र में उसने आत्महत्या के अलावा कोई दूसरा उपाय न होने की बात कही। पत्र में सुभाषनगर पुलिस ने मामला शांत करा न्याय न दिए जाने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने पति पर एक किशोरी को और लेकर फरार होने का आरोप लगाया है।
बरेली, जेएनएन। साहब मेरे स्वजनों ने बालिग होने से पहले ही मेरी शादी कर दी थी। शादी के बाद जहां ससुरालीजनों ने शारीरिक व मानसिक प्रताड़नाएं दी। वहीं पति पर बदनाम करने का आरोप लगा अप्राकृतिक कृत्य करता है। महिला ने आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है। दिए गए पत्र में उसने आत्महत्या के अलावा कोई दूसरा उपाय न होने की बात कही। पत्र में सुभाषनगर पुलिस ने मामला शांत करा न्याय न दिए जाने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने पति पर एक किशोरी को और लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
सुभाषनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि 2011 में क्षेत्र के रहने वाले युवक से उसे बहला फुसला कर शादी की थी। उस समय उसकी उम्र 16 वर्ष थी। बताया कि शादी के बाद ससुरालीजन उसे शारीरिक व मानसिक यातनाएं देने लगे। महिला का कहना है कि शादी के बाद भी उसका पति एक किशोरी को भगाकर ले गया था। इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी करता था। आरोप है कि 10 जनवरी 2022 को उसके पति ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ मारपीट व बदनाम करने की धमकी दे अप्राकृतिक संबंध बनाए। महिला ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सुभाषनगर पुलिस भी बातचीत करके वहां से चली गई। आरोप है कि उसके बाद से उसका पति लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहा है। अपने बेटे को लेकर महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची और अधिकारियों से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सुभाषनगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।