Move to Jagran APP

प्रेमी के हाथ से पत्नी को पेस्ट्री खाते देख भड़का पति

पत्नी की नजर उस पर नहीं पड़ी और वह प्रेमी से बात कर रही थी, इतने में उसका पति उसके पीछे पहुंच गया।

By amal chowdhuryEdited By: Published: Sun, 09 Jul 2017 01:47 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jul 2017 01:47 PM (IST)
प्रेमी के हाथ से पत्नी को पेस्ट्री खाते देख भड़का पति
प्रेमी के हाथ से पत्नी को पेस्ट्री खाते देख भड़का पति

बरेली (जागरण संवाददाता)। प्रेमी के साथ घूमने निकली एक महिला को उसके पति ने रंगेहाथ पकड़ लिया। बेकरी पर महिला अपने प्रेमी के हाथ से पेस्ट्री खा रही थी। यह देख पति का पारा चढ़ गया। उसने वहीं पर दोनों को जमकर पीटा। प्रेमी की मदद से महिला भी हमलावर हो गई। पत्थर लेकर अपने ही पति को दौड़ा दिया। बाद में प्रेमी के साथ चली गई।

loksabha election banner

प्रेमनगर निवासी एक युवक प्राइवेट नौकरी करता है। पत्नी अक्सर किसी से फोन पर बात करने लगी तो पति को शक हुआ। उस पर नजर रखने लगा। शनिवार को किसी ने उसे फोन कर बताया कि उसकी पत्नी कैंट स्थित फन बेकरी पर है।

पति कुछ ही देर में वहां पहुंच गया। कुछ कदम दूर पर था कि देखा कि सामने बेकरी पर उसकी पत्नी अपने प्रेमी के हाथ से पेस्ट्री खा रही है। यह देखते ही उसके पति का पारा चढ़ा गया। पत्नी की नजर उस पर नहीं पड़ी और वह प्रेमी से बात कर रही थी। इतने में उसका पति उसके पीछे पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: बरेली में सीओ के फालोवर ने​ की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, भीड़ ने पीटा

उसके बाल पकड़े और उसे जमीन पर पटक दिया। प्रेमी को कुछ समझ ही नहीं आया। दूसरी ओर महिला और पति में मारपीट बढ़ती गई। महिला ने प्रेमी से मदद मांगी और बड़ा सा पत्थर लेकर पति को मारने दौड़ी। भीड़ ने शोर किया तो कुछ सकपकाई और प्रेमी के साथ चली गई।

यह भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा में डीजे पर पाबंदी, बरेली में हिंदूवादी संगठनों का हंगामा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.