बरेली में पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, तेजाब से जलाने की दी धमकी
Bareilly Crime उत्तर प्रदेश के बरेली में दहेज के लिए पति द्वारा पत्नी का उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। पत्नी ने पति पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पति ने उसे तेजाब से जलाकर मारने की धमकी दी है।
बरेली, जेएनएन। Bareilly Crime : उत्तर प्रदेश के बरेली में दहेज के लिए पति द्वारा पत्नी का उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। पत्नी ने पति पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि हमला करने के बाद पति ने उसे तेजाब से जलाकर मारने की धमकी भी दी है। मामले में प्रेमनगर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
प्रेमनगर के इंद्रानगर की रहने वाली पीड़िता बबीता वर्मा ने बताया कि उनका विवाह फर्रुखाबाद के कटरा अहमद गंज में रहने वाले विनोद वर्मा से हुआ था। शादी के बाद से पति दहेज के लिए मारपीट कर उसे प्रताड़ित करते है। 26 जनवरी को पति, ससुर रामऔतार, सास शारदा देवी ने दहेज की मांग करते हुए घर से निकाल दिया। इस मामले की रिपोर्ट फर्रुखाबाद कोतवाली में दर्ज कराई थी। जिसके बाद ससुरालियों ने समझौता कर लिया।
आरोप है कि इसके बाद पति ने फिर मारपीट से मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया है। इसके साथ ही अब उसने तेजाब से जलाकर मारने की धमकी भी दी है। इस मामले की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने आरोपित विनोद, ससुर रामऔतार, सा शारदा देवी व सागरिका पर हत्या के प्रयास के साथ ही गंभीर धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया है।