Move to Jagran APP

Horoscope Today 03 May : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

Horoscope Today 03 May आज चंद्रमा शनिदेव की राशि मकर में विचरण कर रहा है। वृषभ राशि से चंद्रमा नवम भाव में है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक नवम भाव का चंद्रमा से बेहद लाभदायक और उन्नति कारक माना गया है। कल्याण कारक शुभ योग भी आज है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Mon, 03 May 2021 08:40 AM (IST)Updated: Mon, 03 May 2021 08:40 AM (IST)
Horoscope Today 03 May : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
आज लोहा, केमिकल, मेडिकल, और शिक्षा से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।

Horoscope Today 03 May : आज चंद्रमा शनिदेव की राशि मकर में विचरण कर रहा है। वृषभ राशि से चंद्रमा नवम भाव में है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक नवम भाव का चंद्रमा से बेहद लाभदायक और उन्नति कारक माना गया है। 27 योगों में सबसे ज्यादा कल्याण कारक शुभ योग भी आज है। जो बेहद सकारात्मक ऊर्जा का कारक है। आज लोहा, केमिकल, मेडिकल, और शिक्षा से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही मेष, वृषभ, कन्या, तुला, मकर, कुंभ राशि के जातक आज पूर्णतया ऊर्जावान रहेंगे। आज के दिन भूमि, वाहन, केमिकल, शिक्षा, मेडिकल से जुड़े सामान को खरीद सकते हैं। आज का शुभ योग और चंद्रमा प्रशासन के लिए बेहद ऊर्जावान बनाएगा। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए भोलेनाथ का अभिषेक करें सफेद वस्त्र पहने। रोग शांति के लिए काले तिल शिवलिंग पर चढ़ाएं। वैसे, आज शुभ योग होने के कारण कोई भी पूजा अनंत सिद्ध कारक होगी।

loksabha election banner

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078 

शाके - 1943

मास -  वैशाख मास ,कृष्ण पक्ष

दिन - सोमवार

तिथि - सप्तमी तिथि

नक्षत्र-  उत्तराषाढ़ा नक्षत्र प्रात 8:40 तक उपरांत श्रवण नक्षत्र

योग - शुभ योग

करण -बव करण 

शुभ कार्य का समय

अमृत का चौघड़िया प्रातः  5:32 से 7:11 तक

शुभ का चौघड़िया प्रातः 8:51 से 10:31 तक 

चर, लाभ ,अमृत ,चर का चौघड़िया मध्यान्ह 1:49 से रात्रि 8:08 तक

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष-युवाओं को उन्नति के अवसर मिलेंगे।  आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। आप कहीं ट्रैवल की योजना बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोग किसी काम के सिलसिले में दूसरे शहर जा सकते हैं। समाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। धन संबंधी समस्या का हल निकलेगा। ज्यादा खर्च न करें। आर्थिक लाभ होगा। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। 

वृषभ-किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं।पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। किसी मित्र से मुलाकात होगी।  जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आमदनी अच्छी बनी रहेगी। आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी भी प्रकार का जोखिम न लें। छात्रों को लाभ होगा।  पारिवारिक जिम्मेदारी मिलेगी नए लोगों से मुलाकात होगी। जरूरतमंद की मदद करें।

मिथुन-आज आप प्रभु की आराधना में मन लगाएंगे। आपकी सलाह से कुछ लोगों को लाभ होगा।  जीवनसाथी की सलाह लेकर कार्य करें। रिश्तेदारों से मधुरता रहेगी।। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज का दिन आपके लिए विशेष फलदायक रहेगा। रूके हुए  कार्य पूरे हो सकते हैं। दिनचर्या में बदलाव लाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दफ्तर में आपको नई जानकारी मिल सकती है।

कर्क-आज आप नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। संबंधियो से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी। किस्मत का साथ मिलेगा।  किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। प्रेमियों के लिए अच्छा दिन है। गैरजरूरी कामों में खर्च अधिक होगा। किसी भी विवाद का हिस्सा न बनें। आलस्य को त्यागें।

सिंह-आज का दिन सामान्य रहेगा रिश्तेदारों से जरूरी काम पर विचार विमर्श होगा। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। गोपनीय चर्चा हर किसी के साथ न करें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। आपकी राय दूसरों के लिए लाभदायक साबित होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध सुधरेंगे होंगे। अविवाहितों की शादी तय हो सकती है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दफ्तर में काफी मेहनत करनी होगी। 

कन्या-आपको अपने मित्रों से सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक काम को पूरा करने की जिम्मेदारी मिलेगी। शुभ सूचना मिल सकती है। ज्यादा तनाव न लें, तबियत बिगड़ सकती है। किस्मत का  साथ मिलेगा। आज का दिन आनंददायक रहेगा। आपको नई योजनाओं की जानकारी होगी।  किसी मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं। 

तुला-आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आपकी पुरानी दिक्कत दूर हो जाएगी। सेहत में सुधार होगा। कारोबार से जुड़ी समस्याओं का हल मिलेगा। कारोबार के विस्तार के बारे में  विचार कर सकते हैं। अदालती मामले आगे बढ़ सकते हैं। नए व्यक्ति के साथ काम करने का मौका मिलेगा। आज नए अवसर मिल सकते हैं। धन लाभ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक-आज यात्रा को टालने का प्रयास करें। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आज निवेश के लिए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज आर्थिक लाभ हो सकता है। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नई योजना बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। अपरिचित लोगों से सावधान रहें। कीमती सामानों की सुरक्षा करें।बाहर के खानपान से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं। 

धनु-काम को लेकर बेहद तनाव हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए गंभीर रहेंगे। सेहत का ख्याल रखें। खानपान को नियमित रखें। आपके रूटीन में बदलाव हो सकता है। आध्यात्मिक बदलाव के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी काम को लेकर यात्रा हो सकती है। बुजुर्गों की सलाह लिए बिना बड़ा निर्णय न लें। शासकीय कार्य पूरे होंगे। 

मकर-आज आपका दिन अच्छा रहेगा।  सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे।  गैरजरूरी कार्यों में खर्च न करें। जीवन साथी के साथ आपको काफी अच्छा समय गुजारने के लिए मिल सकता है। विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। घर वालों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। 

कुंभ-आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके व्यवहार से सभी खुश रहेंगे। विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी। परिणाम मिलेगा। बिना जरूरी काम के यात्रा न करें। परिवार के किसी सदस्य की तबियत खराब हो सकती है। आज किस्मत का साथ मिलेगा। आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं। कारोबार में उन्नति होगी। बुजुर्गों की सेवा करें। 

मीन-आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपकी बड़ी समस्या दूर होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। छात्र अधिक पढ़ाई करें। कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरी परिवर्तन कर सकते हैं। व्यवसायियों को धन लाभ होगा। विरोधियों से सावधान रहें। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजना बना सकते हैं। परिवार में लोगों के बीच सामंजस्य रहेगा। आपसे सभी प्रभावित होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.