Move to Jagran APP

Horoscope 2021: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Horoscope 2021 बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा भी वृषभ राशि में गतिशील है जो कि बरेली के लिए उच्च का चंद्रमा है बता दे उच्च का चंद्रमा कारोबारियों के लिए लाभदायक उन्नति कारक होता है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं

By Ravi MishraEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 09:59 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 09:59 AM (IST)
Horoscope 2021: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानिए क्या कहते हैं सितारे
Horoscope 2021: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानिए क्या कहते हैं सितारे

बरेली , जेएनएन। Horoscope 2021: बरेली की राशि वृषभ है और ,चंद्रमा भी वृषभ राशि में गतिशील है जो कि, बरेली के लिए उच्च का चंद्रमा है बता दे, उच्च का चंद्रमा कारोबारियों के लिए लाभदायक उन्नति कारक होता है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि ऐसे में व्यापारी वर्ग को विशेष फायदा होने की उम्मीद है। आज पुत्रदा एकादशी भी है साथ ही, रोहिणी नक्षत्र और ब्रह्म योग बन रहा है इन, तीनों को एक साथ में इकट्ठा होना किसी दुर्लभ संयोग से कम नहीं है।

loksabha election banner

आज का व्रत उपवास हजारों गुना शुभ फलदाई होगा। पुत्र के लिए किया गया आज एकादशी का व्रत करने से पुत्र को लंबी आयु, स्वस्थ लाभ, यश, वैभव ,धन संपदा की प्राप्ति बड़ी सहजता से होगी। राशिफल के अनुसार आज मीन, मेष, मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों की मौज रहेगी। ध्यान दें, आज चावल खाना वर्जित है। घरेलू सामान किराना, कॉस्मेटिक, वस्त्र रोजमर्रा की चीजें आदि खरीदना लाभकारी होगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए भगवान विष्णु को पंचामृत से स्नान कराएं, चंदन, पुष्प, वस्त्र आदि से अलंकृत कर काले तिल चढ़ाएं। स्वास्थ्य लाभ हेतु चौमुखा दीपक मंदिर में जाकर भैरव बाबा के सम्मुख जलाएं।

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2077

शाके - 1942

मास - पौष मास , शुक्ल पक्ष

दिन - रविवार

तिथि - एकादशी तिथि

नक्षत्र - रोहिणी नक्षत्र

योग - ब्रह्म योग

करण - वणिज करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 8:25 से मध्यान्ह 12:25 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान 1:45 से 3:04 तक

शुभ अमृत चर का चौघड़िया शाम 5:44 से रात्रि 10:44 तक

राशिफल

मेष- रियल एस्टेट संबंधित निवेश आपको अच्छा खासा मुनाफा देंगे। पुराने परिचितों से मिलने जुलने और पुराने रिश्तेदारों को फिर से तरोताजा करने के लिए अच्छा दिन है। आपका प्रिय आज कुछ खींझा हुआ महसूस कर सकता है। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है। आज शॉपिंग जेब पर भारी पड़ सकती है। सफेद कपड़ो को ज्यादा से ज्यादा पहले लाभ होगा।

वृषभ - जिन व्यापारियों के संबंध विदेशों से हैं उन्हें, आज धन हानि होने की संभावना है इसलिए, आज के दिन सोच समझकर चलें। किसी काम की वजह से बहुत झुलझुलाहट महसूस होगी लेकिन, अप्रत्याशित रोमांस आपको अचानक मिल सकता है। ऑफिस में आज बहुत ज्यादा काम होने की वजह से आंखों से जुड़ी दिक्कत पैदा हो सकती है। कन्याओं को कॉपी ,पेन बांटने से लाभ होगा।

मिथुन - आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन, आपको आज दान पुण्य भी करना चाहिए इससे, आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपके दिन की शुरुआत शानदार रहेगी और इसलिए आज पूरे दिन आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। लेकिन जीवन साथी की वजह से आपको मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में रहेंगे। सितारे इसका संकेत कर रहे हैं। सफेद रुमाल जेब में रखकर जाएं लेकिन, रुमाल गंदा ना हो, ऊर्जा के स्तर बेहतर होगा।

कर्क - जिन लोगों की तनख्वाह अब तक नहीं आई है आज, वह पैसे के लिए बहुत परेशान रह सकते हैं और अपने किसी दोस्त से उधार मांग सकते हैं। आध्यात्मिक और शारीरिक तौर पर यह दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। कार्य क्षेत्र के किसी काम में खराबी की वजह से आज आप परेशान हो सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी के मोर्चे पर हालात थोड़े मुश्किल है। किसी साधु या अपंग व्यक्ति को दान करने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह - आपको कमीशन, लाभांश या रॉयल्टी के जरिए फायदा होगा। परिवार के लोगों से अपनी परेशानियों साझा करके आप हल्का महसूस कर सकते हैं। जीवन साथी /प्रिय से मिला कोई संदेश आपके उत्साह को दोगुना करेगा। खाली वक्त में अध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना ऊर्जा देगा। बेसन की मिठाई गरीबों में बांटने से लाभ होगा।

कन्या - जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें, आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है, जिससे कई परेशानियां दूर होंगी। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है इसलिए, तोलमोल कर बोले। ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा क्योंकि, आपका प्रिय आपके लिए बहुत सारी खुशियों की वजह बनेगा। अपने जज्बात को काबू करने और डर से आजादी पाने की जरूरत है क्योंकि, यह आपकी सेहत पर खराब असर डाल सकते हैं। केसर का तिलक लगाना और सूर्य को अर्घ देना, लाभकारी साबित होगा।

तुला - घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है, आज आप किसी जरूरतमंद को पैसा देकर सकून महसूस करेंगे। मतभेदों की एक लंबी श्रंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने मैं मुश्किल हो सकती है। आपके प्रिय का प्यारा बर्ताव आपको खास होने का अनुभव कराएगा। गरीब कन्याओं की मदद करें, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक - सेहत के लिहाज से यह दिन अच्छा है मध्यान्ह काल, के बाद धन लाभ हो सकता है। दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी से बजे। जीवनसाथी की ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना संभव है। खर्चों पर थोड़ी नजर रखें। क्रोध को काबू में करें। लक्ष्मी गणेश के चांदी के सिक्के की पूजा करना, आर्थिक उर्जा देगा।

धनु - खर्चो पर काबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ जरूरी चीजें ही खरीदें। दोस्तों ने परिवार के साथ मजेदार समय बीतेगा। कोई अध्यात्मिक गुरु या बड़ा बुजुर्ग आपकी सहायता कर सकता है। जीवनसाथी के बीच संभावना है कि तनाव बढ़ेगा। आज किसी से मुलाकात में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। योग व ध्यान करें, शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं, लाभ होगा।

मकर - आज घर के किसी बड़े से धन संचित करने की सलाह ले क्योंकि, आज धन का कुछ अभाव रहेगा। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आए तो उन्हें, नजरअंदाज करें, और अपने मानसिक शांति भंग ना होने दें। आपका खराब रवैया दोस्तों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। मांस- मदिरा, तामसिक चीजों से बिल्कुल दूर रहे, वरना हानि होने की संभावना है। सफेद गाय को रोटी खिलाएं, लाभ होगा।

कुम्भ - किसी दूर के रिश्तेदार के यहां से मिली आकास्मिक अच्छी खबर आपके पूरे परिवार के लिए खुशी के लम्हे लाएगी। आप जीवन में पैसे की अहमियत को नहीं समझते लेकिन, आज आपको समझ में आ सकती है। आज आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा और पैसे की आवश्यकता भी ज्यादा होगी। जीवन साथी के साथ वाद विवाद होने की काफी संभावना है। लेकिन अपने व्यक्तिगत भावनाएं और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बांटने का सही समय नहीं है। किसी काले कुत्ते को खिलाना, प्रेम संबंधों को अच्छा करेगा।

मीन - खर्चों में इजाफा होगा लेकिन, आमदनी में हुई बढ़ोतरी इस को संतुलित कर देगी। नए प्रेम संबंधों के बनने की संभावना ठोस है। आपका भाई आज ज्यादा मददगार साबित होगा। यात्रा के लिए आज आप कमजोर हैं इसलिए, लंबी यात्राओं से बचने की कोशिश करें। वैवाहिक स्तर अच्छा है। पांव की दोनों अंगूठे पर काला व सफेद धागा मिलाकर बांधने से स्वास्थ्य में सुधार होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.