Move to Jagran APP

Horoscope 2021 : सफला एकादशी पर बना रहा शनि देव की पूजा का विशेष योग, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Horoscope 2021 बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा वृश्चिक राशि में गतिशील है। जो बरेली की राशि से सातवें स्थान पर है। ज्योतिष की दृष्टि से सातवां चंद्रमा इलेक्ट्रिक प्रॉपर्टी के कारोबारियों के लिए विशेष उन्नति दायक है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 07:18 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 07:18 AM (IST)
Horoscope 2021 : सफला एकादशी पर बना रहा शनि देव की पूजा का विशेष योग, जानिए क्या कहते हैं सितारे
Horoscope 2021 : सफला एकादशी पर बना रहा शनि देव की पूजा का विशेष योग, जानिए क्या कहते हैं सितारे

बरेली, जेएनएन। Horoscope 2021 : बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा वृश्चिक राशि में गतिशील है। जो बरेली की राशि से सातवें स्थान पर है। ज्योतिष की दृष्टि से सातवां चंद्रमा इलेक्ट्रिक, प्रॉपर्टी के कारोबारियों के लिए विशेष उन्नति दायक है। सातवां चंद्रमा कोर्ट कचहरी के कार्यों को भी तीव्र गति देता है, अन्य व्यवसायियों के लिए मध्यम फल कारक रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि मिथुन, वृश्चिक, धनु, कुंभ, और मीन राशि के जातकों को बहुत ही शुभ फलदायक रहेगा। आज लोहा, जमीन, वाहन खरीदना शुभ रहेगा।

loksabha election banner

आज सफला एकादशी है। एकादशी तिथि पर जौ, मसूर की दाल, बैंगन और सेमफली नहीं खानी चाहिए। एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा में मीठा पान चढ़ाया जाता है इसलिए इस दिन पान खाना भी वर्जित है। मौसम खुश्क रहने की उम्मीद है। दक्षिण में दिशाशूल है, अनावश्यक दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें। बहुत ही जरूरी काम से यात्रा करनी पड़े, तो हनुमान जी पर सिंदूर का चोला चढ़ाएं, हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी का चोले का सिंदूर मस्तक पर लगाएं। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए सरसों के तेल का चौमुखा दीपक में अपना चेहरा देखकर शनि देव के सम्मुख दीप दान करें। साथ ही काले छाते का दान सकारात्मक ऊर्जा में और चार चांद लगा देगा।

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2077

शाके - 1942

मास - पौष मास, कृष्ण पक्ष

दिन - शनिवार

तिथि - एकादशी तिथि

नक्षत्र - विशाखा नक्षत्र मध्यान्ह 12:31 तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र

योग - शूल योग मध्यान्ह 2:59 तक उपरांत गण्ड योग

करण - बालव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

शुभ का चौघड़िया प्रातः 8:25 से 9:45 तक

चर लाभ अमृत का चौघड़िया मध्यान्ह 12:20 से शाम 4:14 तक

लाभ का चौघड़िया शाम 5:32 से रात्रि 7:14 तक

जानिए अपना राशिफल

मेष- किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। अपने जीवन साथी के साथ अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से पहले सोच लें, अगर मुमकिन हो तो, इससे बचें, क्योंकि इन बातों का बाहर फैलने का खतरा रहेगा। ऐसी गतिविधियों में शामिल हो, जो रोमांचक हो, और आपको सुकून दे। निवेश करना फायदेमंद रहेगा। आज बिना किसी का साथ पाए दिन का आनंद भरपूर उठा सकते हैं। मंदिर में इत्र, धूपबत्ती, कपूर का दान करना और उसका खुद इस्तेमाल करना, आपके लिए लाभदायक होगा।

वृषभ - जो उधारी के लिए आपके पास आए, उन्हें नजरअंदाज करना ही बेहतर रहेगा। कोई आध्यात्मिक गुरु या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। दफ्तर के कामकाज में ज्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवन साथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। आज गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। आपका जीवन साथी आज आपके लिए बहुत खास करने वाला है। सफेद मिष्ठान्न खाने से, और दान करने से, लाभ होगा।

मिथुन - आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे। लेकिन खर्च में इजाफा आपके लिए बचत को और ज्यादा मुश्किल बना देगा। दिन चढ़ने पर किसी पुराने दोस्त से सुखद मुलाकात हो सकती है। आपकी संप्रेषण अर्थात कम्युनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। नियमित व्यायाम के माध्यम से वजन को नियंत्रित रखें। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा। भगवान सूर्य को रोली, लाल पुष्प और गुड़ डालकर अर्घ्य देना, लाभदायक साबित होगा।

कर्क - अगर आप लोन लेने वाले थे, और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो ,आज के दिन आप को लोन मिल सकता है। अपने घर के माहौल में कुछ सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। बेवजह की बातों में आप अपना कीमती समय बर्बाद ना ही करें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। वैवाहिक समय बेहतर रहेगा, पीले वस्त्र पहनने से और पीली वस्तुओं का सेवन करने से आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी।

सिंह - आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफी वक्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। आज गहने या घरेलू सामान खरीद सकते हैं। काम की अधिकता आज आपको मानसिक रूप से परेशानी मे ला सकती है, हालांकि शाम के वक्त थोड़ी देर ध्यान करके आप अपनी उर्जा वापस पा सकेंगे। आज नियमित व्यायाम और आध्यात्मिक मार्ग अपनाना बेहतर साबित होगा। गंगा जल को घर में छिड़कने से ऊर्जा का संचार बढ़ेगा।

कन्या - जो लोग लघु उद्योग करते हैं, उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना होगी। पारिवारिक समारोह और महत्वपूर्ण अवसरों के लिए अच्छा दिन है। घर में पड़ी कोई पुरानी वस्तु आज आपको मिल सकती है। मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहने के लिए योग करें, जो अच्छे टॉनिक का काम कर सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। मेवा की खीर बनाकर मां लक्ष्मी को अर्पण करने, से आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी।

तुला - आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। आज के दिन आपको शराब जैसे मादक पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। नशे की हालत में आप कोई कीमती सामान खो सकते हैं। आप में आज चुस्ती, फुर्ती देखी जा सकती है। आप एक बेहतरीन जीवन साथी होने की खुशकिस्मती को शिद्दत से महसूस कर पाएंगे। कॉस्मेटिक का व्यापार करने वाले व्यापारी को आज विशेष लाभ होने की संभावना है। पीला रुमाल जेब में रखें, ऊर्जा का स्तर और अच्छा होगा।

वृश्चिक - दीर्घ अवधि मुनाफे के नजरिए से स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहां जाने की संभावना है। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए दिन अच्छा है। उम्र दराज लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतें। जीवन साथी से पूर्ण रुप से सहयोग न मिलने के कारण आप निराश हो सकते हैं। गाय को हरा चारा खिलाएंगे, तो स्थिति बेहतर होगी।

धनु - अपने जीवन साथी के मिलकर आजा भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं, और उम्मीद है, यह योजना सफल भी होगी। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। आपका जीवन साथी आपको खुश करने के लिए आज काफी कोशिश करता नजर आएगा। आज आपका खर्चा बढ़ने की उम्मीद है। माथे पर केसर का तिलक लगाएं, लाभ होगा।

मकर - घर के जरूरी सामान पर धन खर्च करके आपको आर्थिक परेशानी होने की संभावना है। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। सेहत के नजरिया से दिन बेहतर रहेगा। आसपास के लोगों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा, लेकिन आज क्रोध को त्यागना होगा, तामसिक मादक पदार्थों से बचना होगा, अन्यथा हानि हो सकती है। जरूरतमंदों को जरूरत का सामान दान करने से अत्यंत लाभ होगा।

कुम्भ - माता-पिता की सेहत पर आपको आज धन खर्च करना पड़ सकता है, इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ने की संभावना रहेगी। आज आप में धैर्य की भी कमी रहेगी। इसलिए संयम बरतें, क्योंकि आपकी तल्खी आसपास के लोगों को दुखी कर सकती है। आज आपका स्वास्थ्य दुरस्त रहने की पूरी संभावना है। घर के सामान को व्यवस्थित ढंग से लगाने से जीवन में अनुशासन की शुरुआत कर सकते हैं। वैवाहिक स्तर अच्छा है। शनिदेव की आराधना और शनि के लिए किया गया दीपदान आपको और आपकी स्थिति को बेहतर बनाएगा।

मीन - व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। ऐसा दिन है जब काम का दबाव कम रहेगा, और आप परिवार के साथ समय बिताने का मजा ले पाएंगे। आपका वैवाहिक जीवन आपके परिवार के चलते नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है। दोस्तों का रुख सहयोगी रहेगा, और दोस्तों से लाभ हो सकता है। हनुमान जी पर सिंदूर का चोला चढ़ाना, और इष्ट देव की आराधना, आप को लाभकारी साबित होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.