Move to Jagran APP

Horoscope 2021 : मिथुन, कर्क, सिंह सहित छह राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Horoscope 2021 बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा सूर्य की सिंह राशि में गतिशील है। जो कि चंद्रमा की मित्र राशि है। ऐसे में लघु उद्योग के व्यापारियों की मौज रहेगी। नशीले पदार्थ जमीन और वाहन महंगे होने का अनुमान हैं।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sun, 03 Jan 2021 08:55 AM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 01:51 PM (IST)
Horoscope 2021 :  मिथुन, कर्क, सिंह सहित छह राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
Horoscope 2021 : मिथुन, कर्क सहित छह राशियों को हो सकता है आर्थिक लाभ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेली, जेएनएन। बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा सूर्य की सिंह राशि में गतिशील है। जो कि चंद्रमा की मित्र राशि है। ऐसे में लघु उद्योग के व्यापारियों की मौज रहेगी। नशीले पदार्थ ,जमीन और वाहन महंगे होने का अनुमान हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि ऐसे ग्रहों में चौथा चंद्रमा खासकर बुजुर्ग महिलाओं के लिए कष्टकारी होगा। यानी कि सावधान रहने की जरूरत है। मौसम खराब होने के संकेत हैं। यहां तक कि बारिश होने की भी संभावना रहेगी। पश्चिम में दिशाशूल है। अनावश्यक पश्चिम दिशा में यात्रा न करें, अगर जरूरी काम से करनी भी पड़े, तो सूर्य को नमस्कार करें, और मस्तक पर रोली लगाकर निकले।

loksabha election banner

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2077

शाके - 1942

मास - पौष मास, कृष्ण पक्ष

दिन - रविवार

तिथि - चतुर्थी तिथि प्रातः 8:21 बजे तक उपरांत पंचमी तिथि

नक्षत्र - मघा नक्षत्र

योग - प्रीति योग प्रात 10:08 बजे तक उपरांत आयुष्मान योग

करण - बालवकरण प्रातः 8:21बजे तक उपरांत कौलव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 8:24 बजे से मध्यान्ह 12:17 बजे तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 1:35 से 2:52 बजे तक

शुभ अमृत चर का चौघड़िया शाम 5:28 से रात्रि 10:35 बजे तक

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष- जो लोग अब तक पैसे को बिना सोचे विचारे उड़ा रहे थे, उन्हें आज पैसे की बहुत आवश्यकता पड़ सकती है। आज आपको समझ में आ सकता है, कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है। परिवार के किसी महिला सदस्य की सेहत चिंता की वजह बन सकती है। अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। वैवाहिक लिहाज से यह दिन बढ़िया है। मंदिर में दीप दान करना लाभदायक होगा, और वस्त्रों पर इत्र लगाकर निकले।

वृषभ - पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। कोई पुराना परिचित आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आपको प्यार में गम का सामना भी करना पड़ सकता है। वक्त के साथ आज चलना ही बेहतर होगा। जीवन साथी से तनातनी मुमकिन है। पुरानी परियोजनाओं की सफलता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। मस्तक पर सफेद चंदन लगाएं ,और शिवलिंग पर दूध अर्पित करें, लाभ होगा।

मिथुन - अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। लोगों और उनके इरादों के बारे में जल्दबाजी में फैसला ना लें। आपका रोमानी संबंध आज थोड़ी परेशानी में पड़ सकता है। संगीत, नृत्य और बागवानी जैसे अपने शौको के लिए समय निकालें, आपको संतुष्टि का अनुभव होगा। वैवाहिक जीवन के कुछ साइड इफेक्ट भी होते हैं, आज आपको इनका सामना करना पड़ सकता है। जल में रोली लाल पुष्प डालकर सूर्य को अर्घ्य दे, लाभ होगा।

कर्क - आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापस आ सकते हैं, या फिर किसी नई परियोजनाओं पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। आज लोग आप की भी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते हैं। वैवाहिक जीवन में सब कुछ अच्छा महसूस होगा। खुद को ज्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। बल्कि डर, नफरत जैसे नकारात्मक मनोभाव में भी कमी आएगी। भोजन में पीली वस्तुओं का सेवन करना, लाभदायक होगा।

सिंह - आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। पारिवारिक सदस्य जीवनसाथी तनाव की वजह बन सकते हैं। इस राशि के जातक आज खाली वक्त में रचनात्मक काम करने का प्लान तो बनाएंगे, लेकिन उनका यह प्लान पूरा नहीं हो पाएगा। आज किसी बुजुर्ग के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है, ऐसे में अपने गुस्से को काबू में रखें। गंगाजल को घर में छिड़कना , पारिवारिक जीवन में सुख शांति देगा।

कन्या - आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं, और उम्मीद है कि योजना सफल भी होगी। आज आपका ऊर्जा से भरपूर जिंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आसपास के लोगों को खुश कर देगा। आप की ओर से समर्पित दिल और बहादुरी का जज्बा आपके जीवन साथी को खुशी दे सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है ।खीर बनाकर भगवती को अर्पण करें, लाभ होगा।

तुला - अगर आप लंबे वक्त के लिए निवेश करते हैं तो, अच्छा खासा फायदा हासिल कर सकते हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग की खराब तबीयत परेशानी के कारण बन सकती है। आज जीवन साथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपके प्रेम को देखकर आज आपका प्रेमी गदगद हो जाएगा। आज घर पर रहेंगे लेकिन घर की उलझने आपको परेशान कर सकती हैं। यानी घरेलू परेशानियां आपको तनाव दे सकती हैं। पीला रुमाल जेब में रखें ,लाभ होगा।

वृश्चिक - लंबे अरसे को मद्देनजर रखते हुए निवेश करें। परिवार के सदस्य आपके नजरिए का समर्थन करेंगे। दोस्ती में प्रगाढ़ता के चलते रोमांस का फूल खिल सकता है। लंबे अरसे के बाद जीवन साथी के साथ काफी वक्त गुजारने का मौका मिल सकता है। लेकिन आपकी गलत आदते आज आप पर भारी भी पड़ सकती हैं। इसलिए थोड़ा संभल कर चलें। गाय को हरा चारा खिलाना, लाभकारी साबित होगा।

धनु - आज उन लोगों के साथ कुछ समय बताएं, जो आपको चाहते हैं, और आप का ख्याल रखते हैं। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। अपने प्रिय के साथ अच्छा बर्ताव करें। आज के दिन अपने लिए समय निकालने की सख्त जरूरत है, अगर आप ऐसा नहीं करते, तो आपको मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। आपकी सेहत के प्रति आपका जीवनसाथी असंवेदनशील हो सकता है। मौज मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको खुश रखेंगे और सुकून देंगे माथे पर केसर का तिलक लगाना, स्वास्थ्य के लिए शुभ रहेगा।

मकर - आर्थिक तौर पर सुधार तय है। बच्चों का स्कूल से जुड़ा काम पूरा करने के लिए मदद देने का वक्त है।सैर- सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आप की ऊर्जा और उत्साह को तरोताजा कर देगा। यह शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक है। आपकी बातें आज आपके करीबियों को समझ नहीं आएगी, जिसकी वजह से आप परेशानी महसूस करेंगे। दौड़ -भाग भरा दिन आपको तुनक मिजाज बना सकता है। पीले वस्त्र पहनने से और पीली वस्तु का दान करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कुम्भ - अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में अटका था, तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है, और आपको धन लाभ हो सकता है। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। फिल्म, पार्टी और दोस्तों के साथ घूमना फिरना मुमकिन है। वैवाहिक लिहाज से दिन बेहतर है। पीला चंदन मस्तक पर लगाएं और विष्णु भगवान को पीले पुष्प चढ़ाए, लाभ होगा।

मीन - किसी खास की वजह से आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। तल्ख़ बर्ताव के बावजूद आपका जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज धार्मिक कामों में आप अपना खाली समय बिताने का विचार बना सकते हैं। इस दौरान बेवजह की बहस में आपको नहीं पड़ना चाहिए। वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद एक दूसरे के प्यार को सराहने का यह सही दिन है। घर में धार्मिक कार्य हो सकता है। लेकिन आपके मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। गुरुदेव की पूजा, इष्ट की आराधना, लाभदायक साबित होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.