Move to Jagran APP

Horoscope 2021: मेष, मिथुन, कर्क सहित सात राशियों को विशेष लाभ देगा चंद्रमा, जानिए क्या कहते हैं सितारे

मेष मिथुन कर्क तुला वृश्चिक कुंभऔर मीन के जातकों को चंद्रमा विशेष फलदाई रहेगा। भूमि वाहन और पीतल को खरीदना ज्यादा शुभ रहेगा। आज नवमी तिथि है। पूरब में दिशाशूल है। अनावश्यक पूर्व दिशा में यात्रा न करें।

By Ravi MishraEdited By: Published: Thu, 07 Jan 2021 09:06 AM (IST)Updated: Thu, 07 Jan 2021 09:06 AM (IST)
Horoscope 2021: मेष, मिथुन, कर्क सहित सात राशियों को विशेष लाभ देगा चंद्रमा, जानिए क्या कहते हैं सितारे
Horoscope 2021: मेष, मिथुन, कर्क सहित सात राशियों को विशेष लाभ देगा चंद्रमा, जानिए क्या कहते हैं सितारे

बरेली, जेएनएन। Horoscope 2021: बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा तुला राशि पर गतिशील है, जोकि बरेली की राशि से छठे स्थान पर है। छठे स्थान का चंद्रमा दूध आयल आदि तरल पदार्थ के कारोबारियों को खासकर बहुत ही शुभ दायक उन्नति कारक रहेगा, साथ ही शिक्षा से जुड़े वर्ग, कॉस्मेटिक के व्यापारियों को भी लाभान्वित करेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि ऐसे में खाद्यान्न से जुड़े व्यापारियों को कुछ सावधान रहने की जरूरत है। मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ,और मीन के जातकों को चंद्रमा विशेष फलदाई रहेगा। भूमि, वाहन और पीतल को खरीदना ज्यादा शुभ रहेगा। आज नवमी तिथि है। पूरब में दिशाशूल है। अनावश्यक पूर्व दिशा में यात्रा न करें। अगर यात्रा करनी पड़े तो यात्रा से पूर्व मस्तक पर पीला चंदन लगाएं, और पीले वस्त्र पहने ।आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए जल में हल्दी, पीले पुष्प, पीला चंदन, डालकर केले के वृक्ष को अर्पण कर बृहस्पति देव की आराधना करें।

prime article banner

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2077

शाके - 1942

मास - पौष मास कृष्ण पक्ष

दिन - गुरुवार

तिथि - नवमी तिथि

नक्षत्र - चित्रा नक्षत्र

योग - सुकर्मा योग

करण - तैतुल करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

शुभ का चौघड़िया प्रातः 7:07 से 8:25 तक

चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 11:01 से मध्यान्ह 2:55 तक

शुभ अमृत चर का चौघड़िया शाम 4:13 से रात्रि 8:55 तक

राशिफल

मेष- दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगह पर आपकी लोकप्रियता में इजाफा करेगा। आपकी क्षमता आपको लोगों की प्रशंसा के पात्र बना देगी, लेकिन इस दौरान आप शराब का सेवन करने से बचना चाहिए नहीं तो, नुकसान हो सकता है। आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा, और सबको आकर्षित भी करेगा। जीवन साथी के साथ प्रेम संबंध मजबूत स्थिति में रहेंगे। स्थिति और बेहतर करने के लिए सिंदूर का चोला हनुमान जी पर चढ़ाएं, मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं।

वृषभ - आर्थिक रूप से आप काफी मजबूत नजर आएंगे। ग्रह नक्षत्रों के चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे, लेकिन बेवजह का शक रिश्तो को खराब करने का काम करता है, इससे बचें। सहकर्मियों और वरिष्ठो के पूरे सहयोग के चलते दफ्तर में काम तेज रफ्तार पकड़ लेगा। तली भुनी चीजों से दूर रहे, और नियमित व्यायाम करें। जीवन साथी के साथ कुछ तनातनी हो सकती है। सफेद मिष्ठान्न खाने से और दान करने से लाभ होगा।

मिथुन - अपने पैसे को संचय करने के लिए आज अपने घर के लोगों से आपको बात करने की जरूरत है। उनकी सलाह आप की आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार होगी। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। कामकाज में आपकी तेजी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान कर देगी। आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुजार सकते हैं। बेसन के लड्डू का भोग विष्णु भगवान को लगाए, आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी।

कर्क - दीर्घावधि निवेश से बचने की जरूरत है, और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताए। पुरखों की जायजाद की खबर पूरे परिवार के लिए खुशी ला सकती है। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई मौके मिलेंगे। अगर आप पर्याप्त आराम आज नहीं करेंगे, तो बहुत ज्यादा थकान महसूस कर सकते हैं। वैवाहिक स्थिति बेहतर रहने की संभावना है। जल में हल्दी और पीला चंदन डालकर केले के वृक्ष को सीचें, लाभ होगा।

सिंह - पैसों की कमी घर में कलह की वजह बन सकती है। ऐसी स्थिति में अपने घर के लोगों से सोच समझ कर बात करें, उनसे सलाह ले। बच्चे की तबीयत परेशानी का कारण बन सकती है। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। बाहरी गतिविधियों आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। पड़ोसियों का दखल शादीशुदा जिंदगी में दिक्कत पैदा करने की कोशिश कर सकता है। गंगा जल का छिड़काव घर में करें, और उसका पान करें, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

कन्या - आपके द्वारा धन को बचाने का प्रयास आज असफल हो सकता है, हालांकि आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है, स्थिति जल्द ही सुधरेगी। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। आपको कार्य क्षेत्र में अच्छे फल पाने के लिए अपने काम करने के तरीके पर गौर करने की जरूरत है। जीवन साथी से स्नेह का ख्वाब पूरा कर सकते हैं। मेवा की खीर बनाकर लक्ष्मी माता को भोग लगाएं, लाभ होगा।

तुला - आज धन आपकी मुट्ठीयो से आसानी से सरक सकता है, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। दोस्तों के साथ घूमना फिरना मजेदार रहेगा। लेकिन ज्यादा पैसे खर्च ना करें, नहीं तो आप खाली जेब रह सकते हैं। लंबित परियोजनाएं पूरी होने की दशा में आगे बढ़ेगी। आज निकलते बैठते सावधान रहें, क्योंकि चोट लगने की आशंका रहेगी। खराब मिजाज के चलते आप महसूस कर सकते हैं कि, आपका जीवन साथी आपको बेवजह तंग कर रहा है। पीला रुमाल जेब में रखें ,या पीले वस्त्र पहने, लाभ होगा।

वृश्चिक - आज आपको अपने संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है, इससे आपको काफी खुशी होगी। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए। खीझ और चिड़चिड़ेपन के एहसास को खुद पर छाने ना दें। आपका जीवन साथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर रहेगा। गाय को हरा चारा खिलाना, गौशाला में दान करना ,आज आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

धनु - रात के समय आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है, क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। अपने परिवार और दोस्तों के सहयोग के चलते आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। कुल मिलाकर यह दिन कई उपलब्धियां दे सकता है। अपने सहकर्मियों का खास ध्यान रखें। आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। आपका प्रबल आत्मविश्वास आपकी उर्जा बढ़ाएगा। जीवन साथी से निकटता आज आपको खुशी देगी। माथे पर केसर का तिलक लगाना स्वास्थ्य के लिए शुभ रहेगा।

मकर - कामकाज में जरूरत से ज्यादा तनाव के चलते, परिवार की जरूरतों और इच्छाओं को दरकिनार ना करें। आज आपके सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकले, इससे आपको धन लाभ हो सकता है। अगर हाल में आप और आपका जीवन साथी बहुत खुश महसूस नहीं कर रहे थे, तो आज हालात बदल सकते हैं। सुंदरकांड का पाठ विष्णु भगवान की पूजा लाभकारी साबित होगी।

कुम्भ - आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको खुशी होगी। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। आज सेहत बेहतर रहेगी। जिंदगी बहुत खूबसूरत नजर आएगी। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बेहतरीन समय के लिए अच्छा साबित होगा। अपने जीवनसाथी के साथ कोई महत्वपूर्ण योजना बना सकते हैं। पीले वस्त्र पहने, गाय को हरा चारा, खिलाएं लाभ होगा।

मीन - जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। आप सभी पारिवारिक कर्जे खत्म करने में कामयाब रहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आपका स्पष्ट और निडर नजरिया आपके दोस्तो के अहम को ठेस पहुंचा सकता है। खर्चों को लेकर जीवनसाथी से तनातनी संभव है। इष्ट देव की पूजा, गुरु की आराधना, सुंदरकांड का पाठ चमत्कारिक फल देगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.