Move to Jagran APP

Horoscope 2021 : अगर यात्रा करनी पड़े, तो मस्तक पर सफेद चंदन लगाएं, जानिए क्या कहते हैं सितारे

अनाज कपड़ा इलेक्ट्रिक और चांदी के कारोबारियों के लिए यह दिन खास उन्नतिदायक रहेगा। प्रशासनिक विकास कार्यों की गति में तेजी आएगी। दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें। अगर यात्रा करनी पड़े तो मस्तक पर सफेद चंदन लगाएं भोलेनाथ को दूध अर्पित करें।

By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 01 Jan 2021 09:09 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jan 2021 09:09 AM (IST)
Horoscope 2021 : अगर यात्रा करनी पड़े, तो मस्तक पर सफेद चंदन लगाएं, जानिए क्या कहते हैं सितारे

बरेली, जेएनएन । बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा कर्क राशि में गतिशील है, जोकि बरेली के लिए तीसरा चंद्रमा है। ऐसे में रोग की संभावना बढ़ेगी। बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर रोगियों के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। महिलाओं को भी विशेष सावधानी बर्तनों की जरूरत होगी। अनाज, कपड़ा, इलेक्ट्रिक और चांदी के कारोबारियों के लिए यह दिन खास उन्नतिदायक रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि ऐसे में प्रशासनिक विकास कार्यों की गति में तेजी आएगी। कोहरा पड़ेगा, ठंडक भी अपना असर बरकरार रखेगी। दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें। अगर यात्रा करनी पड़े, तो मस्तक पर सफेद चंदन लगाएं, भोलेनाथ को दूध अर्पित करें।

loksabha election banner

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2077

शाके - 1942

मास - पौष मास, कृष्ण पक्ष

दिन - शुक्रवार

तिथि - द्वितीय तिथि प्रातः 9:32 तक उपरांत तृतीय तिथि

नक्षत्र - पुष्य नक्षत्र

योग - वैधृति योग मध्यान्ह 1:35 तक उपरांत विष्कुंभ योग

करण - गर करण प्रात 9:32 तक उपरांत वणिज करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 7:06 से 10:59 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 12:16 से 1:34 तक

चर का चौघड़िया शाम 4:09 से 5: 26 मिनट तक

लाभ का चौघड़िया रात्रि 8:51 से रात्रि 10:34 तक

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष- इस राशि के जातकों को आज संतान पक्ष से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। व्यवसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले ना हो, अगर आप अपनी जबान पर काबू नहीं रखेंगे, तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें। इत्र, खुशबू, अगरबत्ती, कपूर, का दान करना आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा।

वृषभ - आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफी वक्त से लंबित विल और उधार चुका सकेंगे। परिवार के लोगों के बीच पैसे को लेकर आज कहासुनी हो सकती है। किसी नई परियोजनाओं पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर ले। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़ भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। आपका जीवन साथी आपकी कमजोरियों को सहलाएगा, और आपको सुखद अनुभूति देगा। भोलेनाथ पर दूध चढ़ाने से लाभ होगा।

मिथुन - बिना विचार किए आपको किसी को भी अपना पैसा नहीं देना चाहिए, नहीं तो आपको आने वाले वक्त में परेशानी हो सकती है। आप घर में सद्भाव बनाने में कामयाब होंगे। आपकी शाम कई जज्बातों से घिरी रहेगी, इसलिए तनाव भी दे सकती है। अपनी नई योजनाओं को शेयर ना करें, अन्यथा अपनी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाएंगे। लाल रंग की बोतल में पानी भर कर धूप में रखें और उस पानी का सेवन करें, लाभ होगा।

कर्क - आज आपका ऊर्जा से भरपूर जिंदा दिल और गर्म जोशी से भरा व्यवहार आपके आसपास के लोगों को खुश कर देगा। आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे, लेकिन किसी वजह से प्लान कामयाब नहीं होगा। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें दिमाग शांत रखने की जरूरत है। परीक्षा की घबराहट को हावी न होने दें। आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम अवश्य देगा। अपने जीवनसाथी से काफी आत्मीय बातचीत कर सकते हैं। भोजन में पीली वस्तुओं का सेवन करना लाभकारी होगा।

सिंह - खर्चो पर काबू रखने की कोशिश करें, सिर्फ जरूरी चीजें ही खरीदें। यह दिन प्रसन्नता और जिंदादिली के साथ किसी खास संदेश को भी देगा। आज के दिन आप कार्य क्षेत्र में कुछ बढ़िया कर सकते हैं। आप नए विचारों से परिपूर्ण होंगे। जीवनसाथी आपको बढ़िया सरप्राइज दे सकता है। गंगाजल को घर में रखना लाभकारी होगा।

कन्या - परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन शैली में बदलाव लाने का सही समय है। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था ,आज ने उस निवेश से फायदा होने के संकेत है। प्रेमी को आज आपकी कोई बात चुभ सकती है। मदिरापान के सेवन से बचें, अन्यथा हानि होगी। खीर बनाकर के लक्ष्मी को भोग लगाएं, लाभ होगा।

तुला - अपने लिए पैसा बचाने का ख्याल आज पूरा हो सकता है, उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। नई साझेदारी आज के दिन फलदाई होगी। आज अपनी सेहत की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आपको और आपके जीवन साथी को वैवाहिक जीवन में कुछ निजता की जरूरत है। पीला रुमाल जेब में रखें, लाभ होगा।

वृश्चिक - इस राशि के कुछ लोगों को आज जमीन से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। घरेलू काम थका देने वाला होगा, जो मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। नई योजनाएं आकर्षक होंगी, और अच्छी आमदनी का जरिया साबित होंगी। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आज आप ऊर्जा से भरपूर होंगे, कुछ असाधारण करेंगे। गाय को हरा चारा खिलाना ,लाभदायक होगा।

धनु - इस राशि के विवाहित जातकों को ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। आपका रचनात्मक काम आसपास के लोगों को अचरज में डाल देगा, और आपको काफी सराहना मिलेगी। चिंता को आज त्यागना ही होगा। आज अपने संगी साथियों के रिश्तो में इजाफा कर सकते हैं। माथे पर केसर का तिलक करना स्वास्थ्य के लिए शुभ रहेगा।

मकर - उम्रदराज लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। आज दोस्तों के साथ पार्टी में खूब पैसे लुटा सकते हैं, बावजूद भी आप का आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। आपके जीवन साथी की सेहत आप को चिंता में डाल सकती है। नई परियोजनाओं और खर्चों को टाल दें। अपनी खासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय है ।पीले चावल बना कर गरीबों में बांटने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कुम्भ - आपके आसपास के लोग आप को प्रोत्साहित करेंगे, व सरहाएंगे। दीर्घावधि मुनाफे के नजरिए से स्टॉक म्यूचुअल फंड में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। घरेलू कामकाज आपको ज्यादातर वक्त व्यस्त रखेंगे। लेकिन किसी के साथ आज अभद्र व्यवहार ना करें, वरना हानि हो सकती है। जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर अनमन रह सकती है। भगवान सूर्य की उपासना लाभकारी साबित होगी।

मीन - जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों को साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज बहुत सोच समझकर कदम रखने की जरूरत है, नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। परिवार वालों को आपके ऊपर गर्व करने की कोई वजह बनेगी, और उन्हें प्रेरित करेगी। आप में से जो दफ्तर में ओवरटाइम कर रहे थे ,और ऊर्जा की कमी से जूझ रहे थे, आज उर्जा से लबरेज रहेंगे। जीवन साथी के साथ समय गुजारने का यह बढ़िया मौका है। गुरु पूजा, इष्ट देव की आराधना करने से लाभ होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.