Move to Jagran APP

Hello Doctor : बरेली में स्किन राेग विशेषज्ञ बाेले- स्टेरायड बेस्ड क्रीम से फौरी राहत मिलती है लेकिन बढ़ती त्वचा संबंधी परेशानी

Hello Doctor बरसात के मौसम में जरा सी लापरवाही से दाद खाज खुजली समेत कई त्वचा संबंधी रोग हो जाते हैं। इन समस्याओं पर जल्द समुचित ध्यान न दिया जाए तो फंगल इन्फेक्शन संबंधी समस्या गंभीर भी हो जाती है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Thu, 22 Jul 2021 12:54 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jul 2021 12:54 PM (IST)
Hello Doctor : बरेली में स्किन राेग विशेषज्ञ बाेले- स्टेरायड बेस्ड क्रीम से फौरी राहत मिलती है लेकिन बढ़ती त्वचा संबंधी परेशानी
Hello Doctor : बरेली में स्किन राेग विशेषज्ञ बाेले- स्टेरायड बेस्ड क्रीम से फौरी राहत मिलती है

बरेली, जेएनएन। Hello Doctor : बरसात के मौसम में जरा सी लापरवाही से दाद, खाज, खुजली समेत कई त्वचा संबंधी रोग हो जाते हैं। इन समस्याओं पर जल्द समुचित ध्यान न दिया जाए तो फंगल इन्फेक्शन संबंधी समस्या गंभीर भी हो जाती है। दैनिक जागरण के हेलो डाक्टर कार्यक्रम में वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डा.नितिन मिश्रा ने पाठकों की त्वचा रोग संबंधी कई समस्याओं पर उनसे बात कर जरूरी समाधान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि त्वचा संबंधी परेशानी बढ़ने पर लोग सीधे मेडिकल स्टोर से फौरी राहत की क्रीम लेते हैं। ये स्टेरायड बेस्ड क्रीम होती है, जो फौरी फायदा भले ही दें, लेकिन मर्ज बढ़ाती हैं और लंबे समय में नुकसान देती हैं। पेश हैं प्रमुख सवालों के जवाब...।

loksabha election banner

प्रश्न : एग्जीमा की दिक्कत है। इलाज से कुछ असर पड़ता है लेकिन जड़ से ठीक नहीं हो रहा। क्या करूं? - मंगलदीन गंगवार, शीशगढ़

उत्तर : बिना साबुन लगाए नहाने के बाद संबंधित जगह पर नारियल का तेल लगाएं। क्योंकि नारियल के तेल में भी एंटी एलर्जिक तत्व होते हैं, इसलिए आराम मिलेगा। कोई ऐसी क्रीम भी लगा सकते हैं, जिसमें स्टेरायड न हो।

प्रश्न : अंगुलियों में खुजली के अलावा पेट व निजी अंग पर दाने हैं। परिवार में भी एक लोगों को यह समस्या है, कैसे निजात मिले? - राम किशोर, बानखाना

उत्तर : शरीर में त्वचा संबंधी इन्फेक्शन बढ़ने की वजह से ये दिकक्तें आ रही हैं। जरूरी है कि तत्काल इलाज शुरू कराएं। तय दवा लेने के साथ ही परिवार से शारीरिक संपर्क फिलहाल बंद करें। उपयोग की गई बेडशीट, तकिया आदि गर्म पानी में एंटीसेप्टिक लोशन डालकर धोएं।

प्रश्न : शरीर में कई जगह गोल-गोल चकत्ते बने हैं। ये जगह सूख रही है। क्या इलाज है? - विपिन कुमार, फतेहगंज पूर्वी

उत्तर : संबंधित जगह पर एंटी फंगल ट्यूब लगाएं। स्टेरायड बेस्ड ट्यूब का उपयोग बिलकुल न करें।

प्रश्न : शरीर में चेहरे पर गर्दन पर पिछले कुछ दिनों से काले धब्बे बन रहे हैं। क्या वजह है? - अंकिता मिश्रा, राजेंद्र नगर

उत्तर : तैलीय त्वचा है तो सुबह और दोपहर के समय सनस्क्रीन लगाएं। धूप के सीधे संपर्क में आने से बचें।

प्रश्न : शरीर के निचले हिस्से में कई जगह खुजली होने पर स्टेरायड बेस्ड क्रीम लगाई थी, इससे खुजली तो कम हुई लेकिन दिक्कत क्यों बढ़ रही है? - अनुराग मिश्रा, कुतुबखाना

उत्तर : स्टेरायड बेस्ड ट्यूब से फौरी तौर पर तो राहत मिलती है लेकिन इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। जिससे दिक्कत बढ़ती है। ऐसे में जरूरी है कि एंटी फंगल ट्यूब या पाउडर का इस्तेमाल करें।

प्रश्न : बरसात और नमी के मौसम में हर बार दाद और खुजली की समस्या बढ़ जाती है। जांघों के पास कट भी लग जाते हैं। जिससे बाद में स्ट्रेच मार्क बनते हैं। - वैभव कुमार, मीरगंज

उत्तर : शरीर के अंदरूनी हिस्सों को नम होने से बचाएं। एंटी फंगल पाउडर का भी उपयोग कर सकते हैं। स्टेरायड बेस्ड क्रीम लेने से बचें। इससे त्वचा धीरे-धीरे पतली होने लगती है। इसी वजह से स्ट्रेच मार्क बन जाते हैं।

प्रश्न : शरीर पर महीन दाने हैं, क्या त्वचा संबंधी कोई दिक्कत है? - सैफी फरीदी, सेंथल

उत्तर : ऐसे कपड़े पहनें जिससे पसीना सूखता रहे। ठंडे पानी से नहाए। ज्यादा खुजली हो तो त्वचा संबंधी विशेषज्ञ से मिलकर सलाह लें।

प्रश्न : रंग दबा है, चेहरे पर निखार लाने के लिए क्या करें? - विशाल कुमार, साहूकारा

उत्तर : सनस्क्रीन लगाएं, धूप के सीधे संपर्क में न आएं। खाने में पौष्टिक आहार लें। वजन कम रखें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.