Hanging in Pilibhit : पीलीभीत में अमरूद के पेड़ से फंदे पर लटकता मिला शव, पुलिस ने शुरू की तफ्तीश
Hanging in Pilibhit यूपी के पीलीभीत में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
बरेली, जेएनएन। Hanging in Pilibhit : यूपी के पीलीभीत में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव पंडरी में शनिवार को सुबह कुछ ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें अमरूद के एक पेड़ पर फंदे से लटका शव देखा तो सन्न रह गए। गांव में इसकी सूचना फैली तो मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने मृतक को पहचान लिया। वह गांव के युवक इंद्रपाल का शव था। इसी बीच मृतक के स्वजन भी पहुंच गए।
मामले की सूचना थाने में दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव फंदे से उतरवाकर अपने कब्जे में लिया। मृतक के भाई रामप्रसाद ने पुलिस को बताया कि इंद्रपाल अपने घर में अकेले ही रहते थे। तीन साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। इस कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहते थे।
शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद वह अपने घर में सो गए थे। सुबह ग्रामीणों से उन्हें जानकारी मिली कि इंद्रपाल का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह के अनुसार शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। वैसे प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है।