Move to Jagran APP

आज से गुरु कर रहे कुंभ राशि में विचरण, जानिए कितनी प्रभावित होगी आपकी राशि, क्या पडे़गा असर

देव गुरु बृहस्पति के ग्रह राशि परिवर्तन का असर आपकी राशि पर भी पड़ेगा। पांच अप्रैल दिन सोमवार को रात्रि 150 बजे मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करेंगे। अभी तक देव गुरु अपनी नीच राशि शनि के साथ गोचर कर रहे थे।

By Ravi MishraEdited By: Published: Tue, 06 Apr 2021 03:20 PM (IST)Updated: Tue, 06 Apr 2021 03:20 PM (IST)
आज से गुरु कर रहे कुंभ राशि में विचरण, जानिए कितनी प्रभावित होगी आपकी राशि, क्या पडे़गा असर
आज से गुरु कर रहे कुंभ राशि में विचरण, जानिए कितनी प्रभावित होगी आपकी राशि, क्या पडे़गा असर

बरेली, जेएनएन। देव गुरु बृहस्पति के ग्रह राशि परिवर्तन का असर आपकी राशि पर भी पड़ेगा। पांच अप्रैल दिन सोमवार को रात्रि 1:50 बजे मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करेंगे। अभी तक देव गुरु अपनी नीच राशि शनि के साथ गोचर कर रहे थे। अब शनि की ही राशि कुंभ में गोचर करेंगे। इस राशि पर ये 13 सितंबर तक गोचर करेंगे। फिर वक्री गुरु 14 सितंबर की दोपहर 2:28 बजे मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मकर राशि से धनिष्ठा नक्षत्र और तुला नवमांश में गुरु बृहस्पति प्रवेश करेंगे।

loksabha election banner

आचार्य मुकेश मिश्रा ने बताया कि बृहस्पति ग्रह की तीन विशेष दृष्टियां पांचवीं, सातवीं, नवीं मानी गई हैं। ये जहां दृष्टि डालते हैं शुभ करते हैं। बृहस्पति कर्क में उच्च के धनु और मीन उनकी स्वराशि है। अशुभ बृहस्पति की शांति के लिए गुरु ग्रह के मंत्रों का जप, गाय, मंदिर और गुरु की सेवा और गुरु ग्रह की वस्तुओं का दान करना चाहिए।

जानिए किस राशि पर पड़ेगा क्या असर

मेष: व्यवसाय अथवा नौकरी करने वाले व्यक्तियों को उनके परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा।

वृष: दशम भाव में बृहस्पति का आगमन कार्य सिद्धि योग बनाता है। धन लाभ, प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

मिथुन: धन लाभ लगातार होता रहेगा, किंतु व्यय की भी अधिकता रहेगी।

कर्क: शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के फल देने वाला है।

सिंह: सप्तम भाव में बृहस्पति का आगमन शुभ रहेगा, किसी मित्र के संपर्क में आकर नया कार्य करने का योग हैं।

कन्या: धन लाभ करेंगे, किंतु इस समय आपको अपने विरोधियों से भी सावधान रहना है। परिवार में मंगल कार्य होने की संभावना है।

तुला: सुख देने वाले हैं। आय के स्नोत निरंतर बने रहेंगे। कार्यकुशलता बढ़ेगी। संतान पक्ष से संतुष्टि रहेगी। प्रतिष्ठा एवं सम्मान के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक: परिवार से वैचारिक मतभेद रहेगा। यद्यपि धन लाभ होता रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खर्चें पर नियंत्रणरखें।

धनु: मित्रों से और शुभचिंतकों से लाभ होता रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कोई लंबित कार्य पूरा होने योग हैं।

मकर: शुभ-अशुभ दोनों परिणाम देने वाला है। परिवार में मंगल कार्य होंगे। व्यर्थ की चिंताएं बढ़ेंगी।

कुंभ: जितनी भागदौड़ एवं परिश्रम करेंगे उतना लाभ आपको होता रहेगा। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना है।

मीन: अनावश्यक खर्च के साथ साथ मिथ्या आरोप का भी योग बन सकता है। इसीलिए वाद-विवाद से बचें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.