बिन बुलाए मेहमान ने बारात में ठंडी रोटी पर काटा बवाल, पुलिस की मौजूदगी में हुआ निकाह का कार्यक्रम
घटना शुक्रवार रात की है। किला के स्वालेनगर के रहने वाले एक युवक की बेटी का निकाह था। निकाह का कार्यक्रम लीची बाग स्थित एक शादी हॉल में तय था। तय कार्यक्रम के मुताबिक रीति-रिवाज से कार्यक्रम शुरू हुआ। बरात आने से पहले खाना शुरू हो गया था
बरेली, जेएनएन। ये तो आपने बहुत सुना होगा कि बिना बुलाए मेहमान बारात में खाकर चले गए लेकिन ये शायद पहली बार सुन रहे होंगे कि बिना बुलाए मेहमान ने बारात में ठंडी रोटी पर बवाल खड़ा कर दिया। इससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। लड़की पक्ष के लोग घबरा गए। बरात आने से पहले हंमामा खड़े होने की सूचना किला पुलिस को दी गई। जब तक पुलिस पहुंची आरोपित युवक भाग निकला। जैसे-तैसे मामला शांत हुआ।
घटना शुक्रवार रात की है। किला के स्वालेनगर के रहने वाले एक युवक की बेटी का निकाह था। निकाह का कार्यक्रम लीची बाग स्थित एक शादी हॉल में तय था। तय कार्यक्रम के मुताबिक, रीति-रिवाज से कार्यक्रम शुरू हुआ। बरात आने से पहले खाना शुरू हो गया था। इसी दौरान एक युवक ने रोटी उठाई तो वह ठंडी थी। इसी बाद पर वह ठंडी रोटी खिलाने का आरोप लगाने लगा। जब तक कोई कुछ समझ पाता, युवक हंगामा काटने लगा। रोटी, खाना और बर्तन फेंकने लगा। खाना परोसने वाले के साथ नोकझोंक करने लगा। देखते ही देखते मारपीट तक की नौबत आ गई। सूचना पर किला पुलिस पहुंची। इधर, आरोपित युवक भाग निकला। लड़की के पिता ने आरोपित से फिर से विवाद का अंदेशा जताया तो पुलिस ने अपनी मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न कराया। विवाह समारोह संपन्न जरूर हुआ लेकिन, युवक की यह हरकत क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। जिससे मारपीट हुई। उसने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। वहीं किला पुलिस ने ठंडी रोटी को लेकर विवाद की बात से इन्कार किया। बताया कि गाड़ी निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था।