ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
वीरांगना अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। ‘महिला सशक्तीकरण’ थीम पर हुई इस प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्रों ने सपने को आधार पर बनाते हुए स्लोगन के साथ पोस्टर बनाए
बरेली, जेएनएन। वीरांगना अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। ‘महिला सशक्तीकरण’ थीम पर हुई इस प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। किसी ने महिला ही भविष्य तो किसी ने स्त्रियों के जब्बे और सपने को आधार पर बनाते हुए स्लोगन के साथ पोस्टर बनाए।
बाद में यह सभी पोस्टर मिशन शक्ति की सह नोडल अधिकारी डॉ. अनुभूति को भेजे गए। पोस्टर का निर्णय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना, डॉ. रंजू राठौर और हेमलता ने किया। इसमें प्रथम स्थान बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सोफिया को मिला। दूसरे स्थान पर इसी क्लास की छात्रा मेघा सिंह और अंजली सिंह रहीं। प्राचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता में सबसे अच्छी बात यह रही कि पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष ही छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस समय मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरुक किया जा रहा है। इसके लिए तरह तरह के कार्यक्रम किये जा रहे हैं। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर के बारे में और उनके हक में कौन से कानून बनाए गए हैं। इसके बारे में भी बताया जा रहा है। जिसका इस्तेमाल करके वह अपना हक और अपनी आवाज को बुलंद कर सकती है।