Move to Jagran APP

लड़कियां खुद कर सकेंगी अपनी रक्षा, परिषदीय स्कूलों में आत्मरक्षा के सिखाए जाएंगे गुर

लड़कियां न सिर्फ अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें बल्कि किसी भी व्यक्ति को मुंहतोड़ जवाब दे सकें। इसके लिए माध्यमिक विद्यालयों में बालिकाओं को अब आत्मरक्षा के गुर सिखाएं जाएंगे। जिससे वह आपात स्थिति होने पर खुद की रक्षा कर सके और सामने वाले का मुकाबला कर सकें।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Wed, 02 Dec 2020 11:17 AM (IST)Updated: Wed, 02 Dec 2020 11:17 AM (IST)
लड़कियां खुद कर सकेंगी अपनी रक्षा, परिषदीय स्कूलों में आत्मरक्षा के सिखाए जाएंगे गुर
इसके लिए उन्हें व्यायाम शिक्षकों के माध्यम से मार्शल आर्ट, ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

  बरेली, जेएनएन। लड़कियां न सिर्फ अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें बल्कि किसी भी व्यक्ति को मुंहतोड़ जवाब दे सकें। इसके लिए माध्यमिक विद्यालयों में बालिकाओं को अब आत्मरक्षा के गुर सिखाएं जाएंगे। जिससे वह आपात स्थिति होने पर खुद की रक्षा कर सके और सामने वाले का मुकाबला कर सकें। इसके लिए उन्हें व्यायाम शिक्षकों के माध्यम से मार्शल आर्ट, ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिलाधिकारी के आदेश के बाद मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमर कांत सिंह ने सभी विद्यालयों से उनके यहां कार्यरत व्यायाम शिक्षकों, क्रीडा प्रभारी का नाम व मोबाइल नंबर वाट्सअप ग्रुप पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। 

loksabha election banner

परिषदीय स्कूलों का समय बदलने की मांग

 बरेली : जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने परिषदीय स्कूलों का समय बदलने की मांग उठाई है। संघ के मंडल अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने बीएसए को पत्र भेजकर कहा है कि तापमान में गिरावट हो रही है। जिससे ठंड बढ़ रही है। आगामी दिनों में और ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है। वहीं कोरोना संक्रमित की संख्या भी बढ़ रही है। इसलिए विद्यालय का समय नौ बजे की 10 बजे कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि सर्दी बढ़ने की वजह से सर्दी जुकाम होने की संभावना रहती है। वहीं कोरोना के मामले भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में समय बदलने से सहूलियत होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.