शाहजहांपुर के सरकारी अस्पताल से चोरी बच्ची को टीकाकरण के जरिए किया बरामद Shahjahanpur News
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बच्ची का पता लगा लिया। जिसके बाद अधिकारियो के निर्देश पर विभाग की टीम रामनगर कालोंनी में रहने वाली एक महिला के घर टीकाकरण करने के बहाने पहुंची।
शाहजहांपुर, जेएनएन। बंडा थाना क्षेत्र के अंर्तगत 14 मई को सरकारी अस्पताल से चोरी हुई बच्ची को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के कब्जे से छुड़ा लिया है। मामले की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही आरोपित महिला को भी पुलिस के हवाले कर दिया है। जिसके बाद पुलिस आरोपित महिला से पूछताछ कर रही है।
सुभानपुर गांव में रहने वाले नेमचंद्र की पत्नी संजू ने 14 मई की रात काे बच्ची को जन्म दिया था। 15 मई को तड़के एक महिला बच्ची को चुरा कर ले गई थी। इस बात की जानकारीअस्पताल प्रशासन को हुई तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आशा एएनएम कार्यकर्ताओं को 15 मई को चाेरी हुई बच्ची के बारें में पता लगाने के निर्देश दिए।
टीकाकरण के बहाने पहुंचे आरोपित के घर
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बच्ची का पता लगा लिया। जिसके बाद अधिकारियो के निर्देश पर विभाग की टीम रामनगर कालोंनी में रहने वाली एक महिला के घर टीकाकरण करने के बहाने पहुंची। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्ची को अपने कब्जे में लेकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची ने आरोपित महिला को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही बच्ची को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।