Move to Jagran APP

UP में बदायूं की महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर किया सामूहिक दुष्कर्म, बेहोश होने पर छोड़कर भागे आरोपित

Gang misdeed with Badaun women in Bareilly यूपी के बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने खुद को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। महिला ने पति के साथ थाने जाकर मामले में तहरीर दी है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Mon, 10 Jan 2022 08:28 AM (IST)Updated: Mon, 10 Jan 2022 08:28 AM (IST)
UP में बदायूं की महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर किया सामूहिक दुष्कर्म, बेहोश होने पर छोड़कर भागे आरोपित
बरेली में बदायूं की महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर किया सामूहिक दुष्कर्म, बेहोश होने पर छोड़कर भागे आरोपित

बरेली, जेएनएन। Gang misdeed with Badaun women in Bareilly : यूपी के बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने खुद को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। महिला ने पति के साथ थाने जाकर मामले में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही थी। इसके चलते मुकदमा दर्ज नहीं किया। बाद में महिला को विश्वास में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके जानने वाले एक युवक ने बरेली बुलाया था। जहां उसने बंधक बनाकर खुद और अपने चार अन्य साथियों के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पांच अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद इसे बरेली के थाना सुभाष नगर ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

loksabha election banner

रविवार की शाम थाना कुंवरगांव पहुंची एक महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह शनिवार को गांव के बाहर स्थित एक डॉक्टर की दुकान से दवा लेने गई थी। लेकिन वहां डॉक्टर के न मिलने पर वह घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक युवक मिला, उसने गांव का नाम लेते हुए कहा कि वह छोड़ देगा। महिला ने बताया कि उसे एक कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ पांच लोगों ने दुष्कर्म किया। महिला की बताई कहानी पर पुलिस को शक हुआ। इंस्पेक्टर कुंवरगांव मनोज कुमार वर्मा ने महिला के बताए स्थान पर जाकर जांच की, लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला। इसके बाद महिला को थाने में बुलाकर फिर पूछताछ की गई।

महिला कांस्टेबल ने भरोसे में लेकर उससे पूछा तो उसने बताया कि उसके गांव के ही एक युवक ने उसे काम दिलाने के लिए बरेली बुलाया था। इसके चलते वह पहले गांव से बदायूं गई। वहां से बस में बैठकर बरेली गई। बताया कि बरेली में बस पहुंचते ही कुछ दूरी पर उसे उतरने को कहा था। वह वहीं उतर गई। जहां से वह युवक अपने एक साथी के साथ बाइक पर बैठाकर एक कमरे पर ले गया। इसके बाद उसे कमरे में बंधक बना लिया। वह चिल्लाई तो मुंह में कपड़ा ठूस दिया और पांच लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बेहोश होने पर वह लोग उसे सड़क के पास छोड़कर भाग गए। होश आने पर उसने लोगों की मदद लेकर पति को फोन किया। पति के पहुंचने पर वह अपने घर पहुंची।

इसके बाद डर के चलते उसने कुवंरगांव थाने पहुंच कर घटनाक्रम कुंवरगांव थाना क्षेत्र के पास का बताया। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर तहरीर ली और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महिला ने पहले पूरी घटना गलत बताई। उसके बताए अनुसार जांच की जिसमें पूरी कहानी गलत मिली। बाद में महिला कांस्टेबल ने दोबारा पूछताछ की तो महिला ने बताया कि उसे बरेली बुलाकर उसके साथ पांच लोगों द्वारा दुष्कर्म किया गया है। महिला उत्पीड़न से संबंधित मामला होने के चलते मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाद में विवेचना बरेली के संबंधित थाने को हस्तांतरित कर दी जाएगी। - मनोज कुमार वर्मा, इंस्पेक्टर, कुंवरगांव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.