Front line Worker News : रेल कर्मियों ने इंटरनेट मीडिया पर चलाया अभियान, बाेले- हमें भी घाेषित कराे फ्रंटलाइन वर्कर
Indian Railway Front Line Worker News एनई रेलवे मेंस कांग्रेस ने भारतीय रेल के कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने के लिए इंटरनेट मीडिया पर अभियान चलाया। कोविड-19 महामारी के दौरान अपनी जान को जोखिम में डालकर फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में भारतीय रेलवे का संचालन जारी रखा।
बरेली, जेएनएन। Indian Railway Front Line Worker News : एनई रेलवे मेंस कांग्रेस ने भारतीय रेल के कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने के लिए इंटरनेट मीडिया पर अभियान चलाया। कोविड-19 महामारी के दौरान अपनी जान को जोखिम में डालकर फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में रेल कर्मचारियों ने भारतीय रेलवे का संचालन व रखरखाव किया है। इस दौरान लगभग दो हजार रेल कर्मचारी अपनी जान गवां चुके हैं, यह सब होने के बाद भी रेल कर्मचारियों की अनदेखी हो रही है।
इस कोरोना महामारी में भारतीय रेल के कर्मचारियों ने अपनी जान को जोखिम में डाल कर भारतीय रेल को रुकने नही दिया। चाहे वो श्रमिक स्पेशल चलाकर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का कार्य हो या ऑक्सीजन एक्सप्रेस को देश के एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचाकर देश के जनता को जान बचाने का कार्य हो, लेकिन तब भी रेलवे कर्मचारियों को भारत सरकार द्वारा कोरोना योद्धा की श्रेणी फ्रंट लाइन कोरोना वर्कर्स घोषित नही किया गया।
जिसकी मांग को लेकर एनई रेलवे मेंस कांग्रेस पूर्वोत्तर रेलवे के तत्वाधान में केंद्रीय अध्यक्ष अखिलेश पांडेय और संरक्षक सुभाष दुबे के नेतृत्व में शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर अभियान चला रेलवे कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने की मांग की गई।