बदायूं के पूर्व सपा सांसद धर्मेंद्र यादव हुए कोरोना संक्रमित, सैफई में चल रहा इलाज Badaun News
बदायूं से सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई हैं। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
बदायूं, जेएनएन। बदायूं से सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई हैं। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उन्होंने एक दिन पूर्व भी लखनऊ में कोविड-19 का चेकअप कराया था। जिसके बाद उनके कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आई है। पूर्व सांसद के मीडिया प्रभारी प्रभात अग्रवाल ने बताया कि दो दिन पहले हल्का बुखार आने पर उन्होंने अपनी जांच करावाई थी। लॉकडाउन शुरू होने के बाद से पूर्व सांसद बदायूं नहीं आए हैं।
तीन दिन पहले गए थे लखनऊ
पूर्व सांसद के मीडिया प्रभारी ने बताया कि वह तीन दिन पहले कोर्ट के काम से लखनऊ गए थे। जहां उन्हे हल्का बुखार आने की शिकायत हुई थी। बुखार आने पर उन्होंने अपनी कोविड-19 जांच कराई। जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
मीडिया प्रभारी के अनुसार पूर्व सांसद ने सोशल मीडिया पर हल्का बुखार आने की बात पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बुखार आने पर कोविड 19 की जांच करवाई थी लेकिन दुर्भाग्य वश रिपोर्ट पॉजिटिव आई। धर्मेंद्र यादव बदायूं से लगातार दो बार सांसद रहे है। दस साल तक सांसद रहे इसलिए इनका कार्यक्षेत्र भी है। लॉकडाउन शुरू होने के बाद से वह सैफई अपने घर पर ही रह रहे थे।