समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना का निधन, सांस लेने में दिक्कत के चलते बरेली के अस्पताल में कराया गया था भर्ती
पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना का सोमवार तड़के निधन हो गया। वे 65 वषर् के थे। उन्हें दो दिन पहले सांस लेने में दिक्कत के चलते बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
By Samanvay PandeyEdited By: Published: Mon, 19 Apr 2021 10:41 AM (IST)Updated: Mon, 19 Apr 2021 10:41 AM (IST)
बरेली, जेएनएन। पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना का सोमवार तड़के निधन हो गया। वे 65 वषर् के थे। उन्हें दो दिन पहले सांस लेने में दिक्कत के चलते बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन से उनका इलाज चल रहा था। वह वर्ष 1996 से 2001 तक पूरनपुर क्षेत्र से विधायक रहे। जमीनी नेता होने के कारण जनता से उनका बेहद जुड़ाव था। उनके निधन की सूचना से हर कोई स्तब्ध है। लोग सांत्वना देने उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें