वॉटर इवोनेशन अवार्ड से सम्मानित होगें पीलीभीत के पूर्व व वर्तमान डीएम
यह अजब संयोग है वाटर इनोवेशन अवार्ड से प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूर्व जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व वर्तमान डीएम पुलकित खरे दोनो ही सम्मानित किए जाएंगे।
पीलीभीत, जेएनएन। यह अजब संयोग है वाटर इनोवेशन अवार्ड से प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूर्व जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व वर्तमान डीएम पुलकित खरे दोनो ही सम्मानित किए जाएंगे। केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय की ओर से जिन तीन जिलाधिकारियों का चयन वॉटर इनोवेशन अवार्ड के लिए हुआ है उनमे पीलीभीत के पूर्व और वर्तमान डीएम दोनो ही शामिल है। जिन्हे पुरस्कृत किया जाएगा। उन्हें यह अवार्ड पीलीभीत जिले में भूगर्भ जलस्तर में व्यापक सुधार लाने तथा रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के लिए दिया जा रहा है। वैभव श्रीवास्तव वर्तमान में रायबरेली के जिलाधिकारी हैं। केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय की ओर से 28 अगस्त शुक्रवार को ऑनलाइन आयोजित समारोह में पीलीभीत के वर्तमान और निवर्तमान जिलाधिकारियों को पुरस्कत किया जाएगा।
रेन वाटर हार्वेस्टिंग से किया जलसंरक्षण
आइएएस वैभव श्रीवास्तव यहां तकरीबन डेढ़ साल तक जिलाधिकारी रहे थे। इस दौरान उन्होंने भूगर्भ जलस्तर में आ रही गिरावट को गंभीरता से लेते हुए जनपद में करीब ग्यारह सौ तालाबों की खोदाई करवाई थी। यह कार्य मनरेगा के अलावा जेसीबी से भी कराया गया था। नतीजा यह रहा कि जिले का भूगर्भ जलस्तर वर्ष 2010 के अनुरूप हो गया था। इसके अलावा उन्होंने रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के लिए भी व्यापक स्तर पर कार्य करवाया था।
जिसके तहत जिले के ज्यादातर पंचायत भवनों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था की गई। साथ ही अन्य सरकारी भवनों में भी रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था कराई गई थी। डीएम वैभव श्रीवास्तव के इसी प्रोजेक्ट को केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय की वॉटर इनोवेशन समिट टीम ने अवार्ड के लिए चुना है। गौरतलब है कि पीलीभीत के वर्तमान डीएम पुलकित खरे के निर्देशन में हरदोई जिले में जलसंरक्षण के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए भी पुरस्कृत किया जा रहा है।