Move to Jagran APP

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए बरेली में निधि समर्पण अभियान शुरू

विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संयुक्त रूप से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश ने शहर पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Dec 2020 02:12 AM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2020 02:12 AM (IST)
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए बरेली में निधि समर्पण अभियान शुरू
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए बरेली में निधि समर्पण अभियान शुरू

बरेली, जेएनएन: विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संयुक्त रूप से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश ने शहर पहुंचे। सुबह सभी अभियान प्रमुख और निधि संग्रह प्रमुखों का प्रशिक्षण हुआ। वहीं, शाम को विभिन्न संगठनों से जुड़ी मातृशक्ति के साथ एक सभा हुई। अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक सभागार में डॉ.हरीश ने बताया कि किसी भी देश के उत्थान में माताओं एवं बहनों का 80 फीसद योगदान होता है। बिना उनके कोई भी कार्य पूर्ण नहीं होता। जहां नारियों का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। सर्व समाज ने बहुप्रतीक्षित मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इस भव्य मंदिर निर्माण में लगने वाला सभी भारतवासियों का हो, यह प्रयास है। उन्होंने माताओं बहनों से निधि समर्पण के अभियान को समय पर पूर्ण करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अमिता अग्रवाल ने कहा के राम जी हम सबके अराध्य हैं और अराध्य के लिए जीवन से बड़ी मूल्यवान कोई और चीज नहीं हो सकती। हमें हर संभव मदद के लिएसंकल्प लेकर अभियान के साथ जुड़ना चाहिए। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक आनंद, महानगर प्रचारक विक्रात, महानगर कार्यवाह डॉ. विमल यादव, महानगर प्रचार प्रमुख आलोक प्रकाश, महानगर शारीरिक प्रमुख विशेष, विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष पवन अरोड़ा, प्रेमा पानू, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष इंदु सेठी, मंजू सक्सेना, दीक्षा सक्सेना का इस अभियान में विशेष योगदान रहा। इस अभियान के महानगर अभियान प्रमुख अनुराग अग्रवाल तथा सह अभियान प्रमुख आशु अग्रवाल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.