बरेली में गेहूं क्रय केंद्र पर खाद्य आयुक्त मजदूर से बोले- झूठ बोलते हो Bareilly News
शहर में गेहूं क्र्रय केंद्रों और राशन वितरण की व्यवस्था देखने निकले खाद्य आयुक्त मनीष चौहान ने जहां में नाराजगी व्यक्त की। वहींं उन्होंंने खरीद को 80 फीसद करने के आदेश दिए है।
बरेली, जेएनएन। शहर में गेहूं क्र्रय केंद्रों और राशन वितरण की व्यवस्था देखने निकले खाद्य आयुक्त मनीष चौहान ने जहां कुछ मामलों में नाराजगी व्यक्त की। वहीं उन्होंने सफाई कर्मचारी को नोटिस जारी करने के भी आदेश दिए है। इसके अलावा उन्होंने छनाई करने वाले मजदूरों से मिलने वाली मजदूरी की जानकारी ली। हांलाकि कोटेदार की दुकान पर नोटिस बोर्ड न मिलने पर उन्होंने नराजगी भी व्यक्त की।
खाद्य आयुक्त समीक्षा बैठक करने के बाद निरीक्षण करने के लिए शहर में निकले। वह निरीक्षण करने सबसे पहले डेलापीर मंडी के पास गेहूं क्रय केंद्र पहुंचे। उनके साथ कमिश्नर भी थे। डेलापीर मंडी पहुचे खाद्य आयुक्त ने छनाई करने वाले मजदूर से पूछा कितने मिलते है.. मजदूर ने कहा 20 रुपये.. खाद्य आयुक्त ने कहा झूठ बोलते हो। मजदूर ने कहा नही साहब सच बोल रहे है।
इसके साथ ही कमिश्नर ने चना हाथ मे लेकर देखा जानकारी की तो पता चला कि अभी मजदूर सम्पर्क नही कर रहे है। डेलापीर मंडी में गेहूं खरीद अभी 58 फीसद ही हुई है। खाद्य आयुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए इसे बढाकर 80 फीसद तक करने के लिए कहा है।
इसके बाद डेलापीर के कुसुम अग्रवाल के कोटे पर पहुचे खाद्य आयुक्त ने लाइन में खड़े लोगो से पूछा कि अनाज मिला कि नही। इसके साथ ही सफाई नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होनें तत्काल सफाई कर्मचारी को नोटिस जारी करने के आदेश दिए। कोटे की दुकान पर नोटिस बोर्ड नही देख नराज हुए, बोले नोटिस बोर्ड तत्काल लगाए।
खाद्य आयुक्त मनीष चौहान ने मीटिंग में 15 हजार प्रवासियों को राशन किट देने पर कहा है। उन्होने कहा कि सौ फीसद वितरण तय होना चाहिए। राशन वितरण में जोहरपुर, हजियापुर और क्यारा ब्लॉक में राशन पकड़े जाने पर निष्पक्ष जांच करने के लिए कहा है। अधिकारियों के अनुसार वह निरीक्षण के लिए बिथरी चैनपुर भी जाएंगे।