Move to Jagran APP

बरेली के कुतुबखाना में बनेगा फ्लाईओवर, एक्सपर्ट टीम ने अंडरपास बनने की संभावना से किया इंकार

स्मार्ट सिटी योजना में मंजूर कुतुबखाना फ्लाईओवर की आस बढ़ गई है। नोएडा से सर्वे को आए एक्सपर्ट ने वहां अंडरपास निर्माण पर आशंका जताई है। फिलहाल एक्सपर्ट ने अपनी रिपोर्ट नहीं दी है हालांकि सेतु निगम के अधिकारियों ने फ्लाईओवर निर्माण का ही संकेत दिया है।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Sun, 14 Mar 2021 02:05 PM (IST)Updated: Sun, 14 Mar 2021 02:05 PM (IST)
बरेली के कुतुबखाना में बनेगा फ्लाईओवर, एक्सपर्ट टीम ने अंडरपास बनने की संभावना से किया इंकार
एक्सपर्ट की रिपोर्ट के बाद पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा।

 बरेली, जेएनएन। स्मार्ट सिटी योजना में मंजूर कुतुबखाना फ्लाईओवर की आस बढ़ गई है। नोएडा से सर्वे को आए एक्सपर्ट ने वहां अंडरपास निर्माण पर आशंका जताई है। फिलहाल एक्सपर्ट ने अपनी रिपोर्ट नहीं दी है, हालांकि सेतु निगम के अधिकारियों ने फ्लाईओवर निर्माण का ही संकेत दिया है। एक्सपर्ट की रिपोर्ट के बाद पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा।

loksabha election banner

कुतुबखाना रोड पर करीब 1577 मीटर लंबे ओवरब्रिज निर्माण के लिए स्मार्ट सिटी योजना के तहत करीब 136 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। यह ओवरब्रिज कोहाड़ापीर पर नैनीताल रोड से कुतुबखाना चौराहा होते हुए कोतवाली के पास उतारा जाना है। पुल निर्माण के अड़चनें अब दूर हो गई हैं। बीते दिनों सर्वे को आए नोएडा के एक्सपर्ट ने वहां साफ तौर पर अंडरपास बनाने की संभावना से इन्कार कर दिया है। इसके साथ ही वहां ओवरब्रिज बनने की संभावना बताई हैं। एक्सपर्ट की रिपोर्ट अब तक सेतु निगम को नहीं मिली है। रिपोर्ट आने के बाद पुल का निर्माण शुरू होगा। बता दें कि कुछ दिन पहले शहर पहुंचे नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने भी कुतुबखाना पर ओवरब्रिज निर्माण की बात कही थी। सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने बताया कि कुतुबखाना पर अंडरपास की संभावना कम लग रही हैं। वहां फ्लाईओवर बन सकता है। एक्सपर्ट की रिपोर्ट का इंतजार है।

फ्लाईओवर का विरोध कर रहे व्यापारी

यहां पर फ्लाईओवर का व्यापारी विरोध कर रहे हैं।व्यापारियों का कहना है कि इससे व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होंगी। इसके बाद नोएडा से एक एक्सपर्ट की टीम को बुुलाया गया था। जिसने वहां पर इस बात का सर्वे किया था कि वहां पर अंडरपास बन सकता है या नहीं। हालांकि टीम के अंडरपास बनने की संभावनाओं को खारिज करने के बाद अब फ्लाईओवर बनने की उम्मीद बढ़ गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.