Move to Jagran APP

Flood Alert in Bareilly : बरेली के बाकरगंज में पहुंची बाढ़, 30 गांवों का बंद हुआ रास्ता, जानिए बाढ़ के हालात

Flood Alert in Bareilly बरेली में बाढ़ के चलते हालात अब बिगड़ते नजर आ रहे है। रामगंगा नदी में पानी बढ़ने के बाद किला नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है जिस कारण नदी का पानी बाकरगंज में घुस गया है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 11:58 AM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 11:58 AM (IST)
Flood Alert in Bareilly : बरेली के बाकरगंज में पहुंची बाढ़, 30 गांवों का बंद हुआ रास्ता, जानिए बाढ़ के हालात
Flood Alert in Bareilly : बरेली के बाकरगंज में पहुंची बाढ़, 30 गांवों का बंद हुआ रास्ता

बरेली, जेएनएन। Flood Alert in Bareilly : बरेली में बाढ़ के चलते हालात अब बिगड़ते नजर आ रहे है। रामगंगा नदी में पानी बढ़ने के बाद किला नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है, जिस कारण नदी का पानी बाकरगंज में घुस गया है। शहरी क्षेत्र में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।स्थानीय लोग जहां दहशत में है वहीं उनकी घबराहट भी बढ़ रही है। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। जिसके बाद तीस गांवों का रास्ता बंद हो गया है। इसके अलावा जामिया नूरिया रजविया मदरसा, ईदगाह की दीवार के पास पानी घुसा है।

loksabha election banner

उत्तराखंड में लगातार पानी बरसने के बाद दो दिन पहले कालागढ़ बांध से पानी छोड़ा गया था। वही, रामगंगा का जलस्तर खतरे के निशान के बहुत करीब पहुंच गया था। अब शहर से निकलने वाले किला नदी भी उफना गई है। मुहल्ला बाकरगंज में स्थित राघव ढोलियापुर पुल पर पानी भर गया है। इसके साथ ही मुहल्ले के आसपास भीषण जलभराव हो गया है। पुल पर पानी भरने के कारण पुलिस ने वहां बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता रोक दिया है।

पुल से होकर शहर आने को करीब तीस गांव का रास्ता है। शुक्रवार सुबह पुल पर पानी भरने के बाद से तीस गांवों का संपर्क शहर से टूट गया है। वहां दोनों ओर तमाम लोग फंस गए हैं। मुहल्ले में बने जामिया नूरिया रजविया मदरसा और ईदगाह की दीवार भी पानी में डूब गई है। कई घरों के अंदर तक पानी घुस गया है। एहतियात के लिए वहां पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। सूचना मिलने पर अधिकारी भी मौके पहुंच पहुंचे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.