Fight Against Covid 19 in Bareilly : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बरेली कैंटोनमेंट क्षेत्र में नगर निगम ने कराया सैनिटाइजेशन
Fight Against Covid 19 in Bareilly कोरोना को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम ने शहर में सैनिटाइजर का छिड़काव तेज कर दिया है। निगम की टीमों ने सोमवार को भी कंटेनमेंट क्षेत्रों के साथ ही शहर के गली-मोहल्लों झुग्गी बस्तियों कालोनियों परिसरों आदि में सैनिटाइजेशन किया।
बरेली, जेएनएन। Fight Against Covid 19 in Bareilly : कोरोना को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम ने शहर में सैनिटाइजर का छिड़काव तेज कर दिया है। निगम की टीमों ने सोमवार को भी कंटेनमेंट क्षेत्रों के साथ ही शहर के गली-मोहल्लों, झुग्गी बस्तियों, कालोनियों, परिसरों आदि में सैनिटाइजेशन किया।
नगर निगम शहर में वाटर टैंकर, छोटी बड़ी स्प्रे मशीनों, स्प्रीलिंकर्स से सीवेज क्लीनिंग मशीनों से सैनिटाइजर का छिड़काव करा रहा है। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि जोन स्तर पर उपलब्ध कराए गए वाहनों, ऑटोमैटिक एवं हाथ से चलने वाली मशीनों से सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। लोगों से घरों में ही रहने की अपील की जा रही है। अभियान में नगर निगम के करीब 18 सौ कर्मचारी जुड़े हैं, जो रोजाना बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चला रहे हैं। वह लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने को भी जागरूक कर रहे हैं।
रात को कर्फ्यू के दौरान सैनिटाइजेशन के छिड़काव के साथ ही लोगों को मास्क पहनने, हाथों को साबुन से बार बार धोने, दो गज दूरी बनाए रखने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि निगम के सभी कर्मचारी सुबह से ही सफाई व्यवस्था में जुट रहे हैं। वह लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और कोरोना संक्रमण से बचने को जागरूक भी कर रहे हैं।