Move to Jagran APP

Pilibhit ADM Scold : पीलीभीत मेें अफसर की डांट के बाद बेहोश हुई महिला कर्मचारी, छूटे पसीने, अस्पताल में कराया भर्ती

Pilibhit ADM Scold यूपी के पीलीभीत में मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों के उस समय पसीने छूट गए। जब एडीएम की डांट खाकर महिला कर्मचारी अचानक बेहोश हाे गई। हालत बिगड़ने पर जहां उसे तत्काल उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

By Ravi MishraEdited By: Published: Tue, 07 Sep 2021 05:59 PM (IST)Updated: Tue, 07 Sep 2021 05:59 PM (IST)
Pilibhit ADM Scold : पीलीभीत मेें अफसर की डांट के बाद बेहोश हुई महिला कर्मचारी, छूटे पसीने, अस्पताल में कराया भर्ती
Pilibhit ADM Scold : अफसर की डांट के बाद महिला कर्मचारी बेहोश

बरेली, जेएनएन। Pilibhit ADM Scold : यूपी के पीलीभीत में मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों के उस समय पसीने छूट गए। जब एडीएम की डांट खाकर महिला कर्मचारी अचानक बेहोश हाे गई। हालत बिगड़ने पर जहां उसे तत्काल उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

loksabha election banner

दरअसल इस समय प्रशासनिक मशीनरी निर्वाचन संबंधी कार्याें में जुुटी हुई है। जिसके चलते साेमवार को अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल सिंह निर्वाचन संबंधी कार्यों को देख रहे थे। उन्होंने निर्वाचन कार्यालय में ही तैनात महिला कर्मचारी प्रिया सक्सेना को किसी बात पर डांट दिया। एडीएम के डांटने के कुछ देर बाद महिला कर्मचारी बेहोश हाे गई। यह देख एडीएम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत महिला को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।

जिसके बाद एडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उसका हाल चाल लेने अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने चिकित्सक से भी महिला कर्मचारी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस मामले में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने भी एडीएम से जानकारी ली।जिस पर एडीएम ने उन्हें बताया कि उन्होंने महिला को डांटा नहीं था बल्कि काम को समय पर पूरा करने के लिए कहा था।जिसके बाद महिला सामान्य थी। लेकिन बाद में उसकी तबियत कैसे बिगड़ गई इसके बारे में जानकारी कर रहे है।

तेजी से चल रहा निर्वाचन कार्य

कोविड की तीसरी लहर की आशंका और लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व यानि मतदान कराने को लेकर प्रशासनिक अधिकारी तेजी से कार्य कर रहे है। जिसके चलते कार्यालयों में मतदान सहित मतदाता संबंधी सूचनाओं को एकत्र करने से लेकर शासन और निर्वाचन आयोग को सूचनाएं भेजने का कार्य भी तेजी से संपादित कराए जा रहे है। ऐसे में अफसर और कर्मचारी दोनों के ही ऊपर कार्य का दबाव है। वहीं सियासी गतिविधियां भी तेजी से बढ़ रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.