Move to Jagran APP

Bareilly Division Crime News : बदायूं में बदमाशाें का दुस्साहस, असलहों की दम पर रोकी बरात, महिलाओं से की बदसलूकी

Bareilly Division Crime News मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मैहगूदा गूजर में शुक्रवार की रात लड़की की आई बरात को असलाहधारी दबंगों ने रोक लिया। जानकारी पर पहुंचे लड़की के स्वजन ने विरोध किया तो दबंगों ने उन्हें लाठी डंड़ों से पीटा।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 01 May 2021 07:58 PM (IST)Updated: Sat, 01 May 2021 07:58 PM (IST)
Bareilly Division Crime News : बदायूं में बदमाशाें का दुस्साहस, असलहों की दम पर रोकी बरात, महिलाओं से की बदसलूकी
Bareilly Division Crime News : बदायूं में बदमाशाें का दुस्साहस, असलहों की दम पर रोकी बरात

 बरेली, जेएनएन। Bareilly Division Crime News : मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मैहगूदा गूजर में शुक्रवार की रात लड़की की आई बरात को असलाहधारी दबंगों ने रोक लिया। जानकारी पर पहुंचे लड़की के स्वजन ने विरोध किया तो दबंगों ने उन्हें लाठी डंड़ों से पीटा। अारोप है इस बीच दबंगों ने विरोध कर रहीं महिलाओं के साथ बदसलूकी और अश्लील हरकत की। पिटाई में लड़की का चचेरा भाई और चाची समेत पांच लोग चोटिल हो गए। पुलिस पहुंचने से पहले दबंग मौके से फरार हो गए। इधर, पुलिस मास्क को लेकर मारपीट का मामला बता रही है। पुलिस लड़की के चाचा द्वारा दी गई तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

loksabha election banner

गांव मैहगूदा गूजर निवासी मदन सिंह मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में अवगत कराया है कि शुक्रवार की रात उसकी भतीजी की बरात गांव में आई थी। बरात चढ़त के दौरान गांव के ही पिंटू, मोनू, सचिन, समेत आधा दर्जन दबंगों असलाहों के साथ आ गए। आरोप है कि दबंगों ने असलाह से डराते धमकते हुए बरात को चढ़ने नहीं दिया। जानकारी उन्हें, उनकी पत्नी पूनम एवं स्वजन को लगी तो वे लोग मौके पर पहुंच गए।

घर की महिलाओं ने दबंगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। विरोध करने पर महिलाओं के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। इस दौरान दबंगों ने महिलाओं के साथ अश्लील हरकत भी की। तब तक अन्य स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। जिससे बौखलाएं दबंगों ने उन्हें लाठी डंड़ों से पीटा। जिसमें उनका बेटा वीरेश और पत्नी पूनम समेत अन्य रिश्तेदार घायल हो गए। एसओ पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंच गए।

पुलिस फोर्स आते ही दबंग मौके से फरार हो गए। इस संबंध में मुजरिया एसओ वेदपाल सिंह ने बताया एक दुकान पर मास्क को लेकर कुछ लोगों में झगड़ा हो गया था। पुलिस टीम के साथ खुद मौके पर गए थे। जांच पड़ताल के दौरान ऐसा कोई मामला नहीं निकला। जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह निराधार हैं, फिर भी आरोपों की जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.