13 साल की बच्ची के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, उतराखंड की महिला ने की पुलिस से शिकायत
पीलीभीत में 13 साल की किशोरी के साथ पिता द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उत्तराखंड की महिला ने जहां पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में जांंच शुरु कर दी है।
पीलीभीत, जेएनएन। पीलीभीत में 13 साल की किशोरी के साथ पिता द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उत्तराखंड की महिला ने जहां पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में जांंच शुरु कर दी है।
उत्तराखंड के शहर की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह पति के उत्पीड़न से तंग आकर अपने मायके में रह रही है। पति और उसके चार बच्चे पूरनपुर में रहते हैं। महिला ने बताया कि मंगलवार को उसकी 13 वर्षीय पुत्री ने उसे फोन कर बताया कि सोमवार की रात पिता ने उसे दबोच लिया। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने जब विरोध किया तो उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि पति ने बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी है। मामले में पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।