Move to Jagran APP

किसान आंदोलन : जिले के किसान भी आंदोलन में होंगे शामिल, दिल्ली करेंगे कूच

केंद्र के कृषि बिल के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन में अब बरेली के किसानों की भी भागीदारी होगी। मंगलवार को जिले से सैकड़ों किसान दिल्ली कूच करेंगे। जिले के अलग अलग क्षेत्रों से किसान मंगलवार दोपहर रवाना होंगे

By Sant ShuklaEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 05:55 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 05:55 PM (IST)
किसान आंदोलन : जिले के किसान भी आंदोलन में होंगे शामिल, दिल्ली करेंगे कूच
मंगलवार को जिले से सैकड़ों किसान दिल्ली कूच करेंगे

 बरेली, जेएनएन। केंद्र के कृषि बिल के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन में अब बरेली के किसानों की भी भागीदारी होगी। मंगलवार को जिले से सैकड़ों किसान दिल्ली कूच करेंगे। जिले के अलग अलग क्षेत्रों से किसान मंगलवार दोपहर रवाना होंगे। इसके लिए सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने गांव गांव जाकर किसानों से सम्पर्क किया।  

loksabha election banner

भारतीय किसान यूनियन (राजनैतिक) के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक रणनीति बनाई जा रही थी। मंगलवार को संगठन की बैठक होगी, इसके बाद दोपहर में सैकड़ों किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। भाकियू के प्रदेश सचिव चौधरी शिशुपाल सिंह ने बताया कि संगठन अब तक मुरादाबाद मंडल में सक्रिय था। वहां के किसानों को आंदोलन में शामिल होने के लिए भेजा गया है। अब बरेली के किसानों से गांव गांव सम्पर्क कर रहे हैं। सोमवार को भमोरा, अलीगंज, फरीदपुर, आंवला आदि क्षेत्रों के किसानों के साथ सभा की गई है। सभी किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए तैयार हैं। केंद्र सरकार जहां कृषि कानून बिल को किसानों के लिए फायदेमंद बता रही है।वहीं किसान नेताओं का कहना है कि इससे किसानों को नुकसान होगा। हालांकि प्रधानमंत्री ने इस कानून को किसानों के हित में बताया था। इसके बाद भी किसान कानून को वापस लेने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.