Farmers Movement in Punjab : किसान आंदोलन को लेकर रेलवे ने कई ट्रेेनें की निरस्त, परेशान होंगे यात्री, यहां देखें लिस्ट
Farmers Movement in Punjab पंजाब में तीसरे दिन भी किसानों का आंदोलन जारी रहा। रेलवे ट्रैक पर जमे किसानों से रेल यातायात बाधित है। जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। किसान अपनी मांगों को लेकर रेलवे ट्रैक पर बैठे हुए हैं।
बरेली, जेएनएन। Farmers Movement in Punjab : पंजाब में तीसरे दिन भी किसानों का आंदोलन जारी रहा। रेलवे ट्रैक पर जमे किसानों से रेल यातायात बाधित है। जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। किसान अपनी मांगों को लेकर जडियाला, टांडा-उरमर, तरण-तारण, फिरोजपुर यार्ड में रेलवे ट्रैक पर बैठे हुए हैं। जबकि बुधवार से किसानों ने मोगा और फाजिल्का रूट को भी बंद कर दिया।
इसके अलावा जालंधर-अमृतसर, जालंधर-पठानकोट, अमृतसर-खेमकरण, फिरोजपुर-भटिंडा, लुधियाना-फ़िरोजपुर और फाजिल्का-अबोहर रूट को किसान आंदोलन ने ठप कर दिया है। किसान आंदोलन को देखते हुए रेल बोर्ड ने गुरुवार को भी कई ट्रेनें निरस्त की है। जबकि कुछ को शार्ट टर्मिनेट किया है। इनमें मुरादाबाद रेल मंडल की कई ट्रेनें शामिल हैं। वहीं अमृतसर एक्सप्रेस व न्यू तिनशुकिया एक्सप्रेस को बरेली जंक्शन पर शार्ट टर्मिनेट किया है।
कैंसिल ट्रेनें:
ट्रेन नंबर - नाम
12238 - बेगमपुरा एक्सप्रेस
14649 - सरयू यमुना एक्सप्रेस
15211 - जन नायक एक्सप्रेस
शार्ट टर्मिनेट
ट्रेन नंबर - नाम - यहां होगी टर्मिनेट
13005 व 13006 - हावड़ा अमृतसर मेल - ब्यास जंक्शन
12331 - चंडीगढ़ सुपरफास्ट - रुड़की जंक्शन
12332 - लखनऊ सुपरफास्ट - लक्सर जंक्शन
12317 व 12318 - अकाल तख्त एक्सप्रेस - जालंधर सिटी जंक्शन
12237 - बेगमपुरा एक्सप्रेस - जालंधर कैंट जंक्शन
15933 - अमृतसर एक्सप्रेस - बरेली जंक्शन
15934 - न्यू तिनशुकिया एक्सप्रेस - बरेली जंक्शन
13307 व 13308 - गंगा सतुलज एक्सप्रेस - लुधियाना जंक्शन