ब्रेकिंग : भैंस चोरों को पकड़ने भागे किसान की फूली सांस, मौत
भैंस चोरों का पीछा करते समय मुसददिर जंगल की ओर दौड़े मगर अचानक सांस फूलने के कारण वह गिर गए और उनकी मौत हो गई।
By Abhishek PandeyEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 01:22 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 01:22 PM (IST)
जेएनएन, बदायूं : थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव आरिफपुर नवादा निवासी मुसददिर की दो भैंसों को गुरुवार रात चोर खोलकर ले जा रहे थे। इस बीच आहट होने पर उनकी आंख खुल गई। उन्होंने बाहर जाकर देखा तो भैंस गायब थी। वहीं, चोर उनको खोलकर जंगल की ओर ले जाते दिखे। चोरों का पीछा करते हुए मुसददिर जंगल की ओर काफी दूर तक शोर मचाते हुए दौड़े। अचानक सांस फूलने के कारण वह गिर गए और उनकी मौत हो गई। उधर, शोर शराबा होने पर परिजन व अन्य ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक वह दम तोड़ चुके थे। परिजन सदमे में मौत की बात कह रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें