Move to Jagran APP

जानिए बरेली पुलिस क्यों कर रही नौ नंबर का जूता पहनने वाले की तलाश, किसान की हत्या से उसका क्या है संबंध

Farmer beaten to death in Bareilly खेत मेंं पानी लगाने गए किसान की डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी गयी। सुबह खेत पर गए ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर इंस्पेक्टर और एसपी सिटी फोर्स के साथ पहुंंचेे।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Tue, 14 Dec 2021 06:31 AM (IST)Updated: Tue, 14 Dec 2021 08:25 AM (IST)
जानिए बरेली पुलिस क्यों कर रही नौ नंबर का जूता पहनने वाले की तलाश, किसान की हत्या से उसका क्या है संबंध
पुलिस ने छानबीन की लेकिन कुछ पता नहींं चल सका।

बरेली, जेएनएन। Farmer beaten to death in Bareilly : बरेली में खेत मेंं पानी लगाने गए किसान की डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो मौके पर कई लोगों के पैरों के निशान मिले हैंं। जो निशान मिले हैं वे आठ और नौ नंबर के जूते के हैं। ऐसे में पुलिस अब ऐसे जूते पहनने वालों की पहचान करने में जुट गई है। इसके जरिए पुलिस हत्या का राजफाश करने का प्रयास करेगी। वैसे अभी तक की पड़ताल में पुलिस को जूतों के निशान के अलावा कोई अन्य अहम सुराग नहीं मिला है।

loksabha election banner

बरेली जनपद के बिथरी के अहियापुर गांव के ब्रजपाल पुत्र हुकुम सिंह राजमिस्त्री थे। इसके साथ ही वह खेती भी करतेे था। रविवार रात ब्रजपाल खेत मेंं गन्ने की फसल में पानी लगाने गए थे। रात्रि में खेत से लौटते समय ब्रजपाल की रास्ते मेंं किसी ने डंडे से सर पर बार कर हत्या कर दी। हत्यारे ने ब्रजपाल के सिर पर कई वार किए जिससे उसकी एक आंंख भी बाहर निकल गई थी। हत्यारों ने हत्या के बाद उनका शव पास के खेत मेंं फेंंक दिया। 

सुबह जब ग्रामीणों ने ब्रजपाल का शव देखा तो घबरा गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा और एसपी सिटी रवींद्र कुमार फोर्स के साथ पहुंंच गए। पुलिस ने छानबीन की लेकिन कुछ पता नहींं चल सका। ब्रजपाल के दो बच्चे भी हैं। ब्रजपाल की मौत से घर मेंं कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने बताया कि तहरे भाई की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर किया गया है। जांच की जा रही है।

किसी से रंजिश भी नहींं थी ब्रजपाल कीः ब्रजपाल की किसी से कोई रंजिश नही थी। वह सीधा साधा व्यक्ति था। वहीं ब्रजपाल राज मिस्त्री का कार्य करता था। राजमिस्त्री के कार्य के साथ साथ खेती भी करता था। पुलिस के मुताबिक हत्यारे एक या एक से अधिक हो सकते हैं। छानबीन करने पर खेत मेंं कई जगह पर जूतों के निशान मिले हैं। पुलिस के मुताबिक हत्यारा 8 या 9 नंबर का जूता पहनता है। पुलिस जूतों के निशान के आधार पर छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.