Move to Jagran APP

घर वालों को विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव, पति और ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप

मृतका संतोष मूलरूप से बिथरी चैनपुर के बहगुलपुर की रहने वाली थी। मृतका के पिता जयपाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 में उन्होंने बेटी का विवाह बदायूं दातागंज के गांव करीमगंज भूड़ा के रहने वाले रामेन्द्र सिंह यादव उर्फ रविन्द्र के साथ की थी।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Thu, 11 Mar 2021 09:20 AM (IST)Updated: Thu, 11 Mar 2021 12:30 PM (IST)
घर वालों को विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव, पति और ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप
मृतका संतोष मूलरूप से बिथरी चैनपुर के बहगुलपुर की रहने वाली थी।

  बरेली, जेएनएन। सुभाषनगर के नेकपुर में बुधवार को विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। जानकारी पर आनन-फानन में स्वजन पहुंचे। स्वजनों ने पति व ससुरालियों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के स्वजन के तहरीर पर सुभाषनगर पुलिस ने आरोपित पति व अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पति को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग से मौत की पुष्टि हुई है।

loksabha election banner

 मृतका संतोष मूलरूप से बिथरी चैनपुर के बहगुलपुर की रहने वाली थी। मृतका के पिता जयपाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 में उन्होंने बेटी का विवाह बदायूं दातागंज के गांव करीमगंज भूड़ा के रहने वाले रामेन्द्र सिंह यादव उर्फ रविन्द्र के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही आरोपित पति समेत ससुर राम निवास, देवर सतीश यादव, जेठ बंटी यादव, रिंकू यादव, देवेन्द्र यादव, जेठानी रीता यादव, हरवीर, परमजीत दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे। विवाह के कुछ समय बाद ससुराली बारादरी थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहने लगे। करीब 20 दिन पहले ससुराली सुभाषनगर के नेकपुर गल्ला मंडी में आकर शिफ्ट हो गए। नौ मार्च को बेटी का फोन आया कि दहेज के लिए ससुरालियों ने उसकी पिटाई की। बेटी को बिलखता देख पिता तत्काल बेटी के पास पहुंचे तो उन्हें बेटी की मौत की सूचना मिली। बेटी फंदे पर लटकी मिली। स्वजनों ने ससुरालियों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई। मृतका के स्वजनों ने दामाद पर बेटी की हत्या के साथ और कई गंभीर आरोप लगाए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.