Move to Jagran APP

बरेली में इंसान का अंतिम प्रमाण पत्र भी बनाया जा रहा फर्जी, नगर निगम अब दर्ज कराएगा मुकदमा

Fake Death Certificate Made in Bareilly रामपुर गार्डन निवासी बुजुर्ग का मृत्यु प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है। जांच में उनके प्रमाण पत्र में फर्जी हस्ताक्षर मिले हैं। अब नगर निगम ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sun, 31 Oct 2021 01:30 PM (IST)Updated: Sun, 31 Oct 2021 01:30 PM (IST)
बरेली में इंसान का अंतिम प्रमाण पत्र भी बनाया जा रहा फर्जी, नगर निगम अब दर्ज कराएगा मुकदमा
बीते दिनों नगर निगम में अपना मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर पहुंचे थे बुजुर्ग

बरेली, जेएनएन। Fake Death Certificate Made in Bareilly : रामपुर गार्डन निवासी बुजुर्ग का मृत्यु प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है। जांच में उनके प्रमाण पत्र में फर्जी हस्ताक्षर मिले हैं। अब नगर निगम ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की है। चर्चा है कि बुजुर्ग के रिश्तेदार ने ही जमीन के लालच में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया था। शहर में आनलाइन जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के काम कुछ जनसेवा केंद्रों को भी दिया हुआ है। वहां फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का खेल चल रहा है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है।

loksabha election banner

ऐसे ही किसी सेंटर ने रामपुर गार्डन के एक बुजुर्ग दिनेश गिरि का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बना दिया। बीते दिनों बुजुर्ग अपना मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर नगर निगम पहुंचे तो वहां सभी हैरान रह गए। बुजुर्ग की शिकायत पर नगर आयुक्त ने मामले की जांच नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अशोक कुमार को दी। जांच में उन्हें कई तथ्य मिले हैं। उनका कहना है कि प्रमाण पत्र में दर्शाए गए हस्ताक्षर फर्जी हैं। यह प्रमाणपत्र गोंडा जिले में पीड़ित के एक रिश्तेदार ने जमीन हड़पने के लिए बनवा था।

इस आधार पर उसने जमीन भी अपने नाम दर्ज कर ली है। इसकी पुष्टि होने के बाद अब नगर स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी चल रही है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि बुजुर्ग का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया है। उस पर हस्ताक्षर भी फर्जी हैं, जांच में इसकी पुष्टि हुई है। मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है। अब रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

स्मैक तस्कर प्रधान का एक और साथी गिरफ्तार : थाना पुलिस ने शनिवार को ग्राम रामपुरिया पुलिया के पास एक स्मैक तस्कर को 25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़ा गया तस्कर पढेरा का कुख्यात तस्कर शहीद खां उर्फ छोटे का साथी है। आरोपित पर फतेहगंज पूर्वी में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत है। शनिवार को पुलिस वांछितों की तलाश में ग्राम रम्पुरिया नहर पर थी। तभी एक युवक आता दिखा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 25 ग्राम स्मैक बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम आशिफ निवासी ग्राम करेली निकट क्यारा ब्लाक थाना सुभाष नगर (बरेली) बताया। शुक्रवार को भी प्रधान का एक साथी जखी खान स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसे भी जेल भेज दिया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.