Move to Jagran APP

Cross Checking : प्रवासियों के भेजे डेटा की छानबीन, मिलीं गड़बड़ियां

शासन की छानबीन में त्रुटियां सामने आने के बाद एडीएम प्रशासन वीके ¨सह ने सभी तहसीलों से डेटा दुरुस्त कर दोबारा भेजने के निर्देश जारी किए।

By Edited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 02:18 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 05:52 PM (IST)
Cross Checking : प्रवासियों के भेजे डेटा की छानबीन, मिलीं गड़बड़ियां
Cross Checking : प्रवासियों के भेजे डेटा की छानबीन, मिलीं गड़बड़ियां

बरेली, जेएनएन  घर वापसी के बाद सैकड़ों प्रवासियों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिलाने के लिए प्रशासन ने स्किल पोर्टल समेत कई प्रयास किये। मंशा साफ थी कि प्रवासियों को कमाई के साधन मुहैया कराए जाएं। लेकिन अधीनस्थ स्टाफ की लापरवाही से प्रवासियों के डेटाबेस में ही गड़बड़ी हो गई। शासन की छानबीन में त्रुटियां सामने आने के बाद एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने सभी तहसीलों से डेटा दुरुस्त कर दोबारा भेजने के निर्देश जारी किए।

loksabha election banner

क्रास चेकिंग में सामने आई हकीकत 

दिल्ली, गुजरात और हरियाणा से वापस बरेली आए करीब 17451 प्रवासियों के नाम, पते, मोबाइल नंबर के साथ यह जानकारी भी इकट्ठा की गई थी कि उन्हें किस तरह का काम आता है। मसलन वह प्लंबर, बढ़ई, नाई, गाड़ी मिस्त्री, इलेक्ट्रिशियन हैं। सभी प्रवासियों का डेटाबेस तैयार करके शासन को भी भेजा गया। पोर्टल पर भी अपलोड किया। शासन स्तर पर क्रॉस चेकिंग में सामने आया कि अधिकांश प्रवासियों का डाटा गलत है। शासन से इस पर जवाब मांगा।

करीब 40 फीसद मिली गलत जानकारी 

इसके बाद एडीएम प्रशासन ने सभी तहसीलों के एसडीएम को कड़ा पत्र जारी किया कि त्रुटियों को ठीक करवाया जाए। इसके बाद पांच जुलाई तक सही सूची शासन में भेजा जाना है। अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने प्रवासियों की सही जानकारी तलब करने के बाद प्रशासन से एक शपथ पत्र भी देने के लिए कहा है। ऐसी गलतियों से हुई फजीहत - मोबाइल नंबरों से संपर्क करने पर नाम, पते में गड़बड़ियां सामने आईं - प्रवासियों के नाम के आगे स्किल मै¨पग की गलत जानकारी दी गई। - तहसील के पते भी गलत भेजे गए - 17 हजार प्रवासियों में करीब 40 फीसद की जानकारी गलत मिली।

प्रवासियों के डाटा में आई त्रुटियों को ठीक करवा लिया गया है। नए सिरे से शासन को डाटा भेजा जा रहा है। करीब 17 हजार प्रवासी बरेली में वापस आए थे। - वीके सिंह, एडीएम प्रशासन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.