बरेली में आधी रात के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई ठांय-ठांय, पंखिया गैंग का सदस्य हुआ घायल
कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों की मौत के बाद प्रदेश भर के अपराधियों की शामत आ गई है। सरकार के निर्देशों के बाद पुलिस ने अपराधियों को पकड़ना शुरु दिया है।
बरेली, जेएनएन। कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों की मौत के बाद प्रदेश भर के अपराधियों की शामत आ गई है। सरकार के निर्देशों के बाद पुलिस ने अपराधियों को पकड़ना शुरु दिया है। आधी रात के बाद सुभाषनगर और बदमाशों के बीच मुठभेड हुई। जिसके दौरान दोनो ओर से हुई फायरिंग में 25 हजार के इनामी पंखिया गैंग के बदमाश सहित पुलिस कर्मी घायल हो गए। िजिसकेे बाद पुलिस ने पंखिया गैंग के बदमाश को गिरफ्तार किया।
इस दौरान बदमाश के पैर में तो दारोगा के हाथ में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक सुभाषनगर के मिलक रौंधी निवासी अनीस पंखिया गैंग बना कर वारदात को अंजाम देता है। शाहजहापुर के मदनापुर का हिस्ट्रीशीटर भी है उसपर करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। उसपर फतेहगंज पश्चमी थाने में पुलिस से मुठभेड़ का मुकदमा है। काफी समय से फरार चल रहा है। अनीस पर 25 हजार का इनाम भी है। सुभाषनगर पुलिस को सूचना मिली कि अनीस किसी वारदात के लिए अपनी गैंग से मिलने की फिराक में निकला है।
उसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि सिटी शमशान भूमि से होते हुवे सराय तल्फी की तरफ जाएगा। देर रात पुलिस ने घेराबंदी की तो उसी दौरान अनीस बाइक से पहुचा। पुलिस के आवाज देते ही वह बाइक छोड़ कर फायरिंग करते हुए भागा। गोली लगने से दारोगा सुशील कुमार घायल हो गए। वही जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश और दरोगा जो जिला अस्पताल भेजा गया।