Rohilkhand University News : रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पटल बदलने के विरोध में दूसरे दिन भी कर्मचारियों ने काम नहीं किया, जानिये सहायक रजिस्ट्रार ने निर्णय वापस लेने की मांग पर क्या कहा
Rohilkhand University News महात्मा ज्योतिबाफुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में परीक्षा विभाग के 22 कर्मचारियों के पटल अचानक बदल दिए जाने का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। कर्मचारियों ने लगातार दूसरे दिन काम नहीं किया।कर्मचारी दोपहर बाद सहायक रजिस्ट्रार का घेराव करने दोबारा पहुंच गए।
बरेली, जेएनएन।Rohilkhand University News : महात्मा ज्योतिबाफुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में परीक्षा विभाग के 22 कर्मचारियों के पटल अचानक बदल दिए जाने का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। कर्मचारियों ने लगातार दूसरे दिन काम नहीं किया। कर्मचारी दोपहर बाद सहायक रजिस्ट्रार का घेराव करने दोबारा पहुंच गए। उन्होंने कहा कि जब तक वह अपना फैसला वापस नहीं लेती तब वह काम पर नहीं लौटेंगे। इसके चलते परीक्षा विभाग मेंं बुधवार को भी कोई काम नहीं हुआ। बुधवार को मुरादाबाद मंडल के महाविद्यालयों के कर्मी परीक्षा फार्म जमा कराने आए थे। यहां कर्मचारियों के काम न करने के चलते वह दिन भर परेशान रहे। बाद में सहायक रजिस्ट्रार ने खुद जिम्मा लेते हुए अपने पक्ष के कुछ कर्मचारियों से फार्म जमा कराए। सहायक रजिस्ट्रार सुनीता यादव ने बताया कि जो निर्णय लिया गया है, वह वापस नहीं लिया जाएगा। कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले कर्मचारी नेताओं ने परीक्षा नियंत्रक संजीव और रजिस्ट्रार सुनीता पांडेय से भी मुलाकात की।