Move to Jagran APP

Tadays Horoscope : कर्क राशि में गतिशील चन्द्रमा व्यापारियों को पहुंचाएगा लाभ, आर्थिक उन्नति के लिए किन्नरों को हरी चूड़ियां दान करें

Tadays Horoscope आज चंद्रमा अपने ही घर में यानी कर्क राशि में गतिशील है। अपने घर में तृतीय भाव में चंद्रमा बेहद ही लाभदायक और ऊर्जा कारक माना जाता है। चांदी के व्यापारी रसद पदार्थ के व्यापारी सौंदर्य प्रसाधन से जुड़े लोगों के लिए चंद्रमा बेहद ही लाभदायक होगा।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Wed, 24 Mar 2021 11:26 AM (IST)Updated: Wed, 24 Mar 2021 11:26 AM (IST)
Tadays Horoscope : कर्क राशि में गतिशील चन्द्रमा व्यापारियों को पहुंचाएगा लाभ, आर्थिक उन्नति के लिए किन्नरों को हरी चूड़ियां दान करें
रोग शांति के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं।

Tadays Horoscope:  आज चंद्रमा अपने ही घर में यानी कर्क राशि में गतिशील है। अपने घर में तृतीय भाव में चंद्रमा बेहद ही लाभदायक और ऊर्जा कारक माना जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक आज चांदी के व्यापारी, रसद पदार्थ के व्यापारी, सौंदर्य प्रसाधन से जुड़े लोगों के लिए चंद्रमा बेहद ही लाभदायक होगा। साथ ही मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों पर चंद्रमा अपनी पूर्ण कृपा बरसाएगा। आज के दिन भूमि, भवन, वाहन, जेवरात खरीदना बेहद ही लाभकारी होगा। यह चंद्रमा प्रशासन को भी फायदा देने वाला है।  नई कार्य योजनाओं की चर्चाएं हो सकती है। आर्थिक उन्नति के लिए किन्नरों को हरी चूड़ियां और हरे वस्त्र दान करें। रोग शांति के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं।

loksabha election banner

मेष- आज लंबे सफर पर जाने से बचें, लंबी यात्राओं के लिए समय अनुकूल नहीं है। जिन लोगों ने किसी रिश्तेदार से पैसा उधार लिया था उनको आज वह उधार वापस करना पड़ सकता है। आज के दिन घटनाएं अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी, जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। संगीत, नृत्य और बागवानी जैसे अपने शौकों के लिए समय निकालें। आपको संतुष्टि मिलेगी। वैवाहिक जीवन बेहतरीन है। गरीब को भोजन कराने से लाभ होगा।

वृषभ - आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से आपके अनुकूल होगा। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरूकता में वृद्धि करेंगे। सफेद मिष्ठान खाने और खिलाने  से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन - विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। कुछ भी चालाकी भरे काम को करने से बचें। आपके प्रिय के कड़वे शब्दों के कारण आपका मूड खराब हो सकता है। बेवजह की उलझनो जनों से दूर होकर आज आप किसी धार्मिक स्थल पर समय बताएं। किसी बिन बुलाए अतिथि के साथ आज आपका दिन बीत सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किन्नरों को पैसे दान करने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क -  जिन लोगों की जमीन विदेश में पड़ी है, अच्छे दामों में बिक सकती है। जिससे मुनाफा होगा। अपने परेशानी को भूलकर परिवार के साथ समय बिताना फायदेमंद रहेगा। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियां और तथ्य मुहैया कराएंगे। कारोबारियों  के लिए सुनहरे सपने के सच होने जैसा दिन होगा। वैवाहिक जीवन अच्छा है। अच्छी सेहत के लिए सूर्योदय के समय सूर्य नमस्कार करें।

सिंह - कोई भी औषधि लेने से पहले चिकित्सक की सलाह लें नहीं, तो लेने के देने पड़ सकते हैं। आपके माता-पिता आपकी फिजूलखर्ची को देखकर आज चिंतित हो सकते हैं, और आपको उनके गुस्से का शिकार भी होना पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ वाद विवाद संभव है। दोस्तों परिजनों के साथ बाहर जाकर मस्ती करने की योजना बनाना लाभकारी रहेगा। हरे रंग के कपड़े पहने, इससे ऊर्जा का संचार और बढ़ेगा।

कन्या -  अपने जीवन साथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य की योजना बना सकते हैं, और उम्मीद है कि योजना सफल भी होगी ।आज करीबियों को समझना लगभग असंभव साबित होगा। अपने बच्चों को आज समय का सदुपयोग करने की सलाह दे सकते हैं। आज किसी सामाजिक काम में हिस्सेदारी करके  आपको अच्छा महसूस होगा। मस्तक पर सफेद चंदन लगाना, आर्थिक पक्ष को मजबूत करेगा।

तुला -  अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीके से इस्तेमाल करें, वह काफी फायदेमंद साबित होगी। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से मिलने के लिए सामाजिक गतिविधियां अच्छा मौका साबित होगी। आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियों में जाएगा। जीवन साथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नेत्रहीन व्यक्तियों की सेवा करना लाभकारी होगा।

वृश्चिक - जीवनसाथी से पैसे से जुड़े  किसी मुद्दे को लेकर आज बहस होने की आशंका है। आज आपकी फिजूलखर्ची भी तनाव का कारण  बन सकती है। आज कुछ लंबा सफर करना पड़ सकता है, जो काफी दौड़ भाग भरा होगा, लेकिन फायदेमंद भी बहुत होगा। आज दिन की शुरुआत प्राणायाम ,योग से करें। धन प्राप्ति के लिए दूध या जल में केसर डालकर उसका सेवन करें।

धनु - आज दोस्त आपकी परेशानी के समाधान में काफी मददगार साबित होंगे। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था, आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। दीर्घावधि मैं कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे। असहजता आपकी मानसिक शांति में बाधा पैदा कर सकती है। किसी भी भिखारी या  अपंग व्यक्ति को खाना खिलाने सेहत अच्छी रहेगी।

मकर -  आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी।अपने जबरदस्त आत्मविश्वास का फायदा उठाये। बाहर निकले और कुछ नए संपर्क व दोस्त बनाएं। खुशनुमा दिन के लिए मानसिक तनाव और झंझटो से बचें। आज शराब का सेवन आपके लिए घातक साबित होगा। साधु संतों को भोजन कराने, उनकी सेवा करने से लाभ होगा।

कुम्भ - अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे तो आर्थिक नुकसान तकरीबन पक्का है। इस राशि के जातक आज लोगों से मिलने से ज्यादा अकेले में वक्त बिताना पसंद करेंगे। किसी दोस्त की सहायता करके आज आप अच्छा महसूस कर सकते हैं ।आज आप उन उम्मीदों की जादुई दुनिया में है। दूध में हल्दी डालकर पीने से धन की स्थिति अच्छी रहेगी।

मीन - निवेश करना आज आपके लिए फायदेमंद साबित होगा और पुराने निवेश भी आज आप को मुनाफा दे सकते हैं। आज रिश्तेदार, दोस्त घर आ सकते हैं। आपके प्रिय के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं। घर पर काम करते समय खास सावधानी बरतें। घरेलू चीजों को लापरवाही से इस्तेमाल करना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। तांबे का सिक्का अथवा टुकड़ा जेब में रखने से लाभ होगा।

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2077

शाके - 1942

मास -  फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष

दिन -  बुधवार

तिथि - दशमी तिथि प्रातः 10:20 तक उपरांत एकादशी तिथि  

नक्षत्र - पुष्य नक्षत्र  

योग -   अतिगंड योग प्रात 11:15 तक उपरांत सुकर्मा योग

करण -  गर करण  प्रातः 10:20 तक उपरांत वणिज करणशुभ कार्य करने का समय

लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 5:59 से 9:02 तक

शुभ का चौघड़िया रात 10:30 से मध्यान्ह 12:04 तक

चर लाभ का चौघड़िया मध्यान्ह 3:07 से शाम 6:10 तक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.