Bareilly Congress Committee News : महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले दर्जनों ने ली सदस्यता
महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। कार्यक्रम के दौरान महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने महिलाओं के लिए राजनीति में आने के लिए अनेक अवसर दिए हैं।
बरेली, जेएनएन। Bareilly Congress Committee : महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। कार्यक्रम के दौरान महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने महिलाओं के लिए राजनीति में आने के लिए अनेक अवसर दिए हैं। 15 नवंबर को प्रियंका वाड्रा के मुरादाबाद दौरे के संबंध में प्रदेश महासचिव अरशद अली गुड्डू ने तैयारियों के संबंध में बैठक की। बताया कि मुरादाबाद दौरे में वह मुरादाबाद एवं बरेली मंडल के जिला एवं महानगर कमेटी के पदाधिकारियों से संवाद करेंगी।
जिसमें वह आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की नीतियों से अवगत कराएंगी एवं सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हौसला अफजाई करेंगी। इस दौरान प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप, योगेश जौहरी, हर्षित दुबे, विजय मौर्य, प्रभात गिरी गोस्वामी, सरबत हुसैन हाशमी, कुमकुम शर्मा, सुचित्रा सिंह, संगीता कौशल आदि रहे। वहीं श्यामगंज स्थित पार्टी कार्यालय में भी बैठक की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, इलियास अंसारी, प्रदेश प्रवक्ता केबी त्रिपाठी, जिया उर रहमान आदि रहे।
कांग्रेसी नेता रामदेव पांडेय बने प्रदेश स्तरीय समिति के सदस्य
बरेली कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय को प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भारतीय स्वतंत्रता की हीरक जयंती 75 वीं वर्षगांठ पर वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों की योजना और समन्वय के लिए गठित प्रदेश स्तरीय समिति का सदस्य नामित किया। अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जुनैद हुसैन ने बधाई देते हुए कहा कि रामदेव को यह जिम्मेदारी दिए जाने से जिले का भी मान बढ़ा है। वहीं उन्हें बधाई देने वालों में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला उपाध्यक्ष आसिफ, संगीता कौशल, प्रभात गिरी गोस्वामी, शेखर सिंह आदि रहे।