Meeting : गांव के विकास की योजना मेें डीएम बोले- गांधीगीरी से सुधारेंगे शिक्षण व्यवस्था Bareilly News
जिलाधिकारी ने कहा कि व्यवस्था कार्रवाई से नहीं सुधरेगी। शिक्षकों का ऐसा सम्मान हो कि वह खुद शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए तत्पर हो जाएं।
जेएनएन, बरेली : जिले की शिक्षा व्यवस्था को डीएम अब गांधीगीरी के जरिए सुधारेंगे। बुधवार को शहर के संजय कम्युनिटी हाल में प्रधान सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि व्यवस्था कार्रवाई से नहीं सुधरेगी। शिक्षकों का ऐसा सम्मान हो कि वह खुद शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए तत्पर हो जाएं।
जिले के प्रधान और सचिवों की ज्यादा तादाद होने से सम्मेलन दो चरणों में हुआ। डीएम ने प्रधानों से कहा कि उनकी भूमिका शिक्षा व्यवस्था सुधारने में बहुत अहम है। हम शिक्षकों के प्रति इस तरह व्यवहार करें कि वह खुद अच्छे से पढ़ाने के लिए प्रेरित हो।
ग्राम पंचायतों को मिलेगा पुरस्कार : डीएम ने कहा कि हर ब्लॉक में सबसे अच्छा विकास कार्य करने वाली ग्राम पंचायत को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके बाद हम जनपद की तीन सबसे बेहतरीन काम करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत करेंगे। इसमें पहले नंबर की ग्राम पंचायत को तीन, दूसरे को दो और तीसरे को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। सबसे अच्छा काम करने वाले ग्राम सचिव, प्रधान और जेई को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
होने वाले कार्यो की दी जाएगी जानकारी : उन्होंने कहा कि अब हर ग्राम पंचायत में होने वाले कार्यो की जानकारी आम लोगों को भी होगी। इसके लिए गांव में एक फ्लैक्स बोर्ड लगेगा। दूसरा बोर्ड ब्लॉक में, जबकि तीसरा सीडीओ और डीएम के यहां लगेगा।
पोषण की लगेगी क्लास
उन्होंने कहा कि विद्यालय में अब एनएएम पोषण की क्लास लगाएंगी। वह बच्चों को टीकाकरण और पोषण के बारे में जानकारी देंगी।