Move to Jagran APP

बरेली में धर्मदत्त सिटी हॉस्पिटल प्रबंधन का दुस्साहस, सील तोड़कर किया कब्जा, बोला- नगर निगम की टीम नहीं दिखा पाई आदेश, जानिए आगे क्या हुआ

Dharamdutt City Hospital News धर्मदत्त सिटी हॉस्पिटल प्रकरण में एक बार फिर शनिवार को हलचल हो गई। अस्पताल के दूसरे हिस्से पर जहां नगर निगम पहले ही सील लगा चुका है वहां सील तोड़ दी गई है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 07:41 AM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 07:41 AM (IST)
बरेली में धर्मदत्त सिटी हॉस्पिटल प्रबंधन का दुस्साहस, सील तोड़कर किया कब्जा, बोला- नगर निगम की टीम नहीं दिखा पाई आदेश, जानिए आगे क्या हुआ
बरेली में धर्मदत्त सिटी हॉस्पिटल प्रबंधन का दुस्साहस, सील तोड़कर किया कब्जा

बरेली, जेएनएन। Dharamdutt City Hospital News : धर्मदत्त सिटी हॉस्पिटल प्रकरण में एक बार फिर शनिवार को हलचल हो गई। अस्पताल के दूसरे हिस्से पर जहां नगर निगम पहले ही सील लगा चुका है, वहां सील तोड़ दी गई है। अस्पताल वालों ने चौकीदार को बाहर निकालकर गेट पर ताला लगा दिया है। नगर निगम ने पुलिस को तहरीर दी है।

loksabha election banner

दरअसल, प्रेमनगर में नगर निगम की बेशकीमती जमीन है। इसके एक भाग पर धर्मदत्त सिटी हॉस्पिटल बना है और दूसरे पर आयुर्वेदिक अस्पताल बना है। आयुर्वेदिक अस्पताल के पीछे गत्ता फैक्ट्री और शहद फैक्ट्री है। इसके साथ ही वहां लघु सिंचाई व एक अन्य सरकारी कार्यालय भी चल रहा है। आयुर्वेदिक अस्पताल और उसके पीछे नगर निगम कब्जा ले चुका है। इसके पीछे वाले भाग पर फैक्ट्रियां गुपचुप तरीके से शुरू कर दी गई थी। इस पर जनवरी में नगर निगम के अधिकारियों ने वहां सीलिंग की कार्रवाई की थी। दोनों सरकारी कार्यालय नगर निगम के साथ किराएदारी को लेकर अनुबंध कर चुके हैं।

शनिवार सुबह अस्पताल प्रबंधन ने फैक्ट्रियों में लगाई गई सील तोड़ दी। वहां तैनात किए गए चौकीदार को बाहर निकाल दिया। सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम प्रवर्तन दल के साथ पहुंची। टीम के पहुंचने से पहले ही अस्पताल के लोगों ने मुख्य गेट अंदर से बंद कर लिया। उन्होंने टीम को अंदर नहीं आने दिया। टीम ने मामला अधिकारियों के संज्ञान में दिया। इस पर अधिकारियों ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। देर रात प्रेमनगर पुलिस ने प्रवर्तन दल के सुखदेव सिंह और अमर सिंह की तहरीर पर आरोपित डा. अनुपम शर्मा, डा. निरुपम शर्मा, डा. मृदुला शर्मा व तीस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

नगर निगम ने दोनों फैक्ट्रियों पर जनवरी में सीलिंग की कार्रवाई की थी। शनिवार सुबह अस्पताल वालों ने सील तोड़ दी। सूचना मिलने पर निगम से टीम मौके पर गई, लेकिन लोगों ने मुख्य गेट बंद कर लिया। कई महिलाओं ने इकट्ठे होकर गेट नहीं खोलने दिया। सील तोड़ने को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। - अजीत कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम

नगर निगम ने यहां कोई सील नहीं लगाई थी। उन्हें तो कोई प्रापर्टी सील करने का अधिकार ही नहीं है। आज फिर टीम अस्पताल आ गई थी। उनसे आदेश दिखाने को कहा गया, जो टीम नहीं दिखा पाई। डॉ. अनुपम शर्मा, संचालक, धर्मदत्त सिटी हॉस्पिटल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.