Move to Jagran APP

Dev Deepawali 2021 : बरेली में आज रामगंगा घाट पर देव मनाएंगे दीपावली, आप भी आइये और करिये दीपदान

Dev Deepawali 2021 वाराणसी की तर्ज पर नाथ नगरी भी देवों की दीपावली पूरे उमंग और उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में मनोयोग से जुट गई है। आम शहरियों के साथ जनप्रतिनिधि भी इस आयोजन में हिस्सेदारी के लिए जुट गए हैं। चौबारी तट पर आयोजन होगा।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Fri, 19 Nov 2021 06:50 AM (IST)Updated: Fri, 19 Nov 2021 06:50 AM (IST)
Dev Deepawali 2021 : बरेली में आज रामगंगा घाट पर देव मनाएंगे दीपावली, आप भी आइये और करिये दीपदान
दैनिक जागरण की ओर से आयोजित देव दीपावली कार्यक्रम में जुटेंगे तमाम संगठन व आम नागरिक

बरेली, जेएनएन। Dev Deepawali 2021 : वाराणसी की तर्ज पर नाथ नगरी भी देवों की दीपावली पूरे उमंग और उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में मनोयोग से जुट गई है। आम शहरियों के साथ जनप्रतिनिधि भी इस आयोजन में हिस्सेदारी के लिए जुट गए हैं। जिले में रामगंगा नदी के चौबारी तट पर देव दीपावली का आयोजन होगा। घाट पर देव दीपावली पर शहर के तमाम संगठन व आम नागरिक देवों के स्वागत में दीप जलाएंगे। इससे रामगंगा का घाट दीपों से जगमग हो उठेगा। दैनिक जागरण की ओर से कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली का पर्व मनाने को संगठन जुटेंगे। जिले का प्रशासन भी देव दीपावली के आयोजन में आगे बढ़कर शिरकत कर सुरक्षा इंतजाम में भी जुट गया है।

loksabha election banner

शहर के संगठनों ने साफ किया घाट : गुरुवार की शाम पांच बजे देव दीपावली पर दीपदान को लेकर बुधवार को कई संगठनों ने गंगा मंदिर के घाट पर सफाई की। मान्यता है कि इस दिन स्वर्ग लोक से देवता पृथ्वी पर उतरते हैं और स्नान करते हैं। उनके स्वागत में देव दीपावली मनाने के लिए धर्म गुरु, शिक्षक ही नहीं विधायक, पार्षदों, कई सामाजिक संगठन, सिविल डिफेंस व अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी व आम नागरिक भी दीपदान करेंगे।

जनप्रतिनिधियों ने की अपीलः नगर विधायक डा. अरुण कुमार ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा को मनुष्य ही नहीं देवी देवता भी दीपदान करके देव दीपावली मनाते हैं। जनमानस के साथ देव दीपावली में शिरकत करेंगे। शहर के हर वर्ग से लोग इस आयोजन में पहुंचें। बिथरी चैनपुर विधायक राजेश मिश्रा ने कहा कि देव दीपावली का विशेष महत्व है। वहीं इस तरह के आयोजन से पूर्व घाटों पर सफाई भी बढ़ जाती है। बरेली के लोगों से अपील है कि वाराणसी की तरह नाथ नगरी में देव दीवाली मनाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.