Move to Jagran APP

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बरेली मंडल को दी आठ अरब की परियाेजनाओं की सौगात

कोविड संक्रमण कम होने के बाद अब मंडल के विकास का पहिया तेज घूमना शुरू हो गया है। बुधवार को सर्किट हाउस में हुए कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बरेली मंडल को करीब आठ अरब की परियोजनाओं की सौगात दी।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Thu, 17 Jun 2021 01:31 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jun 2021 01:31 PM (IST)
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बरेली मंडल को दी आठ अरब की परियाेजनाओं की सौगात
सर्किट हाउस के आयोजन किया 3.83 अरब की 75 परियोजनाओं का लोकार्पण, 4.17 अरब की 233 परियोजनाओं का शिलान्यास।

बरेली, जेएनएन। कोविड संक्रमण कम होने के बाद अब मंडल के विकास का पहिया तेज घूमना शुरू हो गया है। बुधवार को सर्किट हाउस में हुए कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बरेली मंडल को करीब आठ अरब की परियोजनाओं की सौगात दी। सेटेलाइट ओवरब्रिज और बहेड़ी-शीशगढ़ मार्ग पर नारायणनगला के पास किच्छा नदी पर बने ओवरब्रिज के साथ मंडल में जनसुविधा के लिए बनाई गई सड़कों व सेतुओं का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया और शासन से स्वीकृत परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों के सभी प्रस्तावों को भी मंजूर करने की हामी भरी।

loksabha election banner

सर्किट हाउस में दोपहर करीब ढाई बजे उप मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था, लेकिन आगरा में कार्यक्रम से देरी होने के कारण वह करीब पौने चार बजे सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो विकास कार्य पिछले 15 साल में नहीं हुए वह चार साल में किए गए हैं। इसके बाद उन्होंने अन्य जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों के साथ बटन दबाकर करीब आठ अरब की परियोजनाओं की सौगात बरेली मंडल को दी। उन्होंने 3.83 अरब की 75 परियोजनाओं का लोकार्पण कर जनता को सौंपी। इसके साथ ही 4.17 अरब की 233 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

यह सभी परियोजनाएं बीते दिनों शासन ने मंजूर की हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017-18 से अब तक शासन ने करीब 3985 विकास कार्य स्वीकृत किए हैं, जिनकी कुल लागत 40 अरब से अधिक है। इनमें सड़क मार्ग, लघु सेतु और दीर्घ सेतुओं के निर्माण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मंडल के जनप्रतिनिधियों ने करीब पांच सौ करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं की सौगात देने का अनुरोध किया है। उनकी इस मांग को अवश्य पूरा करके जाऊंगा।

इन कार्यों का हुआ लोकार्पण

कार्य का नाम - संख्या - लागत

मार्ग - 53 - 225.38 करोड़

लघु सेतु - 15 - 41.33 करोड़

दीर्घ सेतु - 07 - 116.86 करोड़

इन कार्यों का हुआ शिलान्यास

कार्य का नाम - संख्या - लागत

मार्ग - 196 - 304.44 करोड़

लघु सेतु - 35 - 83.20 करोड़

दीर्घ सेतु - 02 - 29.13 करोड़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.