Move to Jagran APP

बरेली में अन्नदाता के बिखरे अरमानों पर विभाग ने खड़ा किया कीर्तिमान, सामने आई चौंकाने वाली हकीकत

बरेली मंडल में शासन से मिले लक्ष्य के सापेक्ष भले ही अच्छी खरीद करके महकमा अपनी पीठ थपथपा रहा है। लेकिन हकीकत इससे जुदा है। बरेली जिले के 4.6 लाख किसानों में से 2.5 लाख किसान धान की खेती करते हैं। इ

By Ravi MishraEdited By: Published: Tue, 04 Jan 2022 02:55 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jan 2022 02:55 PM (IST)
बरेली में अन्नदाता के बिखरे अरमानों पर विभाग ने खड़ा किया कीर्तिमान, सामने आई चौंकाने वाली हकीकत
बरेली में अन्नदाता के बिखरे अरमानों पर विभाग ने खड़ा किया कीर्तिमान, सामने आई चौंकाने वाली हकीकत

बरेली, जेएनएन। बरेली मंडल में शासन से मिले लक्ष्य के सापेक्ष भले ही अच्छी खरीद करके महकमा अपनी पीठ थपथपा रहा है। लेकिन हकीकत इससे जुदा है। बरेली जिले के 4.6 लाख किसानों में से 2.5 लाख किसान धान की खेती करते हैं। इनमें से महज 25247 किसानों का धान ही अभी तक सरकारी क्रय केंद्रों में तौला गया है। बरेली को शासन से इस बार एक लाख 75 हजार टन खरीद का लक्ष्य मिला था। जिसके सापेक्ष 178285.26 टन खरीद हो चुकी है। जो कि लक्ष्य के सापेक्ष 101.88 प्रतिशत है। जिले में इस बार दो एफआइआर भी दर्ज कराई गई। जिससे बिचौलिया हावी न हो सके। बावजूद इसके बिचौलिया किसानों से सांठगांठ कर तौल करा रहे हैं। इससे बचने के लिए मंडलीय विपणन अधिकारी ने केंद्रों में तौल कराने आने वाले किसानों का शार्ट वीडियो बनाकर ग्रुप में डालने के निर्देश दिए हैं।

loksabha election banner

मंडल में एक अक्टूबर से शुरु हुई धान खरीद लगभग समापन की ओर है। अभी 31 जनवरी तक धान खरीद होनी है। शासन से मिले नौ लाख टन धान खरीद के सापेक्ष अभी तक आठ लाख 48 हजार टन से अधिक धान खरीद हो चुकी है। जो कि मिले लक्ष्य के सापेक्ष 94.24 प्रतिशत है। इसमें बरेली ने 101.88 प्रतिशत तो बदायूं ने 118.19 प्रतिशत, शाहजहांपुर ने 97.23 प्रतिशत व पीलीभीत ने 84.83 प्रतिशत धान खरीद की है। मंडल में यह खरीद कुल 110213 किसानों से हुई है। जिसमें से 84.30 प्रतिशत किसानों को भुगतान भी किया जा चुका है।

मशीन लाक बोल नहीं तौला धान, हंगामा

डेलापीर मेंडी में धान की तौल न होने पर किसान एकता संघ के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां क्रय केंद्र प्रभारी नदारद मिले। किसान नेता डा. रवि नागर के साथ उनके कार्यकर्ताओं व किसानों ने नारेबाजी कर मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। अधिकारियों की फटकार के आधा घंटे बाद क्रय केंद्र अधिकारी मौके पर पहुंचे और मशीन लाक होने की बात कहकर किसान का धान नहीं तौला। किसानों को हो रही समस्या को लेकर उनका संगठन मंगलवार को जिलाधिकारी से भी मिलेगा। प्रदर्शन करने वालों में राजेश शर्मा, श्रीपाल, जैनुल खान, विनोद यादव, हरगोविंद सिंह, मुकेश कुमार, राजेश कुमार, प्यारे लाल, अजय पाल, नरेंद्र कुमार, चंद्रभान आदि रहे।

बिचौलिए किसानों को लेकर पहुंच रहे क्रय केंद्र

नाम न छापने की शर्त पर एक क्रय केंद्र प्रभारी ने बताया कि धान खरीद जिले में दिसंबर तक होती है। इस बार अक्टूबर माह में बरसात होने के कारण किसानों का काफी धान खराब हो गया। इस समय बिचौलिए किसानों से उनके कागज लेकर उनका सत्यापन कराने के साथ ही क्रय केंद्रों में धान बेचने के लिए उनके साथ स्वयं पहुंच रहे हैं। जबकि क्रय केंद्रों में आने वाला धान उनका न होकर बिचौलिए का है। बाजार में धान का रेट कम होने के कारण बिचौलिए क्रय केंद्रों में धान तौल कराने पहुंच रहे हैं।

खरीद पर एक नजर 

जिला - कुल क्रय केंद्र - धान खरीद लक्ष्य टन में - लाक्ष्य के सापेक्ष खरीद - खरीद प्रतिशत - किसानों की संख्या जिनसे धान खरीदा - भुगतान प्रतिशत

बरेली - 133 - 17500 - 178285.26 - 101.88 - 25247 - 83.45

बदायूं - 37 - 25000 - 29547.06 - 118.19 - 3840 - 85.08

पीलीभीत - 171 - 325000 - 275685.00 - 84.83 - 36248 - 86.40

शाहजहांपुर - 180 - 375000 - 364614.40 - 97.23 - 44788 - 83.06

योग - 521 - 900000 - 848131.72 - 94.24 - 110123 - 84.30

मंडल में 31 जनवरी तक धान खरीद होनी है। सभी मंडी परिषद में बने धान क्रय केंद्र क्रियाशील है। सभी जिला खाद्य विपणन अधिकारी से आने वाले किसानों का सत्यापन करा उनकी तौल कराने के निर्देश दिए हैं। सभी किसानों का धान तौला जाएगा। केंद्र प्रभारियों से तौल कराने वाले किसानों का वीडियो बनाने के भी निर्देश दिए हैं।- राममूर्ति वर्मा , आरएमओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.