Bareilly Coronavirus Infection News : बरेली में कोरोना संक्रमित लोकतंत्र सेनानी की मौत, खुशलोक अस्पताल मेंं चल रहा था इलाज
Bareilly Coronavirus Infection News बरेली के लोकतंत्र सेनानी जनकपुरी निवासी श्रीराम नारायण अग्रवाल की रविवार सुबह स्टेडियम रोड स्थित खुशलोक अस्पताल में इलाज की मौत हो गई। रविवार शाम साढ़े तीन बजे संजय नगर शमशान भूमि पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
बरेली, जेएनएन। Bareilly Coronavirus Infection News : बरेली के लोकतंत्र सेनानी जनकपुरी निवासी श्री राम नारायण अग्रवाल की रविवार सुबह स्टेडियम रोड स्थित खुशलोक अस्पताल में इलाज की मौत हो गई। रविवार शाम साढ़े तीन बजे संजय नगर शमशान भूमि पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुत्र संजीव अग्रवाल ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान भारतीय लोकतंत्र रक्षक सेनानी समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री संगठन वीरेंद्र कुमार अटल, लोकतंत्र सेनानी सुरेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र कनौजिया, डॉ वीरेंद्र कुमार, वीर भाई सुमंत महेश्वरी, सामाजिक कार्यकर्ता सुबोध अग्रवाल, डॉ शरद अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।